फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: रानीखेत में 27 जुलाई से सेना भर्ती रैली, अल्मोड़ा आरओ करेगा आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। रानीखेत केे सोमनाथ ग्राउंड, केआरसी में 27 जुलाई से नौ अगस्त 2026 तक भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। यह रैली उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के सभी जिलों के ऑनलाइन सीईई-क्वालिफाइड उम्मीदवारों के लिए है।
विज्ञापन

लेफ्टिनेंट कर्नल चेतन सिंह कबसूड़ी के मुताबिक रैली सेंट्रल कैटेगरी के जेसीओ आरटी और हवलदार एजुकेशन पदों के लिए होगी। साथ ही, जोनल कैटेगरी के सिपाही एनए और सिपाही फार्मा पदों के लिए भी की जाएगी। यह भर्ती ऑनलाइन सीईई-क्वालिफाइड उम्मीदवारों के लिए है। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि नियमित रूप से अपने ईमेल की जांच करते रहें। फिजिकल रैली का दिन शेड्यूल तैयार किया गया है। एडमिट कार्ड 16 जुलाई 2026 से joinindianarmy.nic.in वेबसाइट पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध होंगे।
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के अग्निवीर क्लर्क/एसकेटी उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण नोट जारी किया गया है। इन पदों के लिए फिजिकल रैली एआरओ लैंसडाउन द्वारा आयोजित की जाएगी। संबंधित उम्मीदवारों को इस जानकारी पर विशेष ध्यान देना चाहिए। उन्हें लैंसडाउन एआरओ की आधिकारिक वेबसाइट पर नवीनतम अपडेट देखने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें