सेना में भर्ती होने का पर्वतीय राज्यों के युवाओं में आकर्षण के साथ रोजगार का बड़ा विकल्प है।
आठ अक्तूबर को गढ़ी कैंट देहरादून में भर्ती के लिए भारी प्रतिस्पर्धा रहेगी। लगभग 33 हजार युवाओं के रैली में पहुंचने का अनुमान है। औसतन सात हजार प्रत्येक जनपद से युवा रैली के लिए आएंगे। इतनी कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच राज्य और राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों और एनसीसी सी सर्टिफिकेट वाले युवाओं के लिए अच्छा मौका है, जिन्हें अतिरिक्त अंक रैली में मिलते हैं।
आठ से 14 अक्तूबर तक महेंद्रा ग्राउंड में चलने वाली भर्ती रैली में शैक्षणिक और शारीरिक योग्यताएं पूरी करने वालों के अलावा जिन युवाओं का खेलों में बेहतरीन प्रदर्शन है उनके लिए सुनहरा अवसर है। एनसीससी के सी सर्टिफिकेट धारकों को सैन्य भर्ती में कहीं अधिक फायदा है।
दौड़, शारीरिक क्षमता परीक्षा और मेडिकल पास करने के बाद इनको लिखित परीक्षा में 100 फीसदी अंक दिए जाते हैं। ओलंपिक और एशियन खेलों में सेना के खिलाड़ियों को मिले सम्मान से खिलाड़ियों के लिए सेना में प्रवेश का अच्छा मौका है। खिलाड़ियों को भर्ती में अतिरिक्त अंक मिलते हैं, जिनसे उनको चयन में आसानी रहती है।
किस दिन किस जिले की बारी
- 8 अक्तूबर को हरिद्वार
- 9 अक्तूबर पौड़ी
- 10 अक्तूबर उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग
- 12 अक्तूबर चमोली
- 13 अक्तूबर को देहरादून
- 14 अक्तूबर को यूपी और उत्तराखंड के गोरखा युवाओं की भर्ती
तीन श्रेणियों में होगी भर्ती
रैली में तीन श्रेणियों सैनिक जनरल ड्यूटी, क्लर्क एसकेटी और टेक्नीकल पद हैं जबकि ट्रेडमैन का पद शामिल नहीं है। भर्ती रैली के लिए आनलाइन पंजीकरण हुआ है जिसमें 33 युवा पंजीकरत हो चुके हैं।
यह दस्तावेज साथ लाएं
- मैट्रिक की अंक तालिका और सनद
- टेक्नीकल नर्सिंग के लिए जमा दो की अंक तालिका (न्यूनतम 50 फीसदी)
- स्थायी निवास प्रमाण पत्र (डीएम या एडीएम से हस्ताक्षरित)
- जाति प्रमाण पत्र (तहसीलदार द्वारा जारी)
- चरित्र प्रमाण पत्र (ग्राम प्रधान से जारी)
- अविवाहित प्रमाण पत्र (ग्राम प्रधान से जारी)
- परिवार रजिस्टर की कॉपी
- 20 पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
- जनरल ड्यूटी के लिए 17.6 वर्ष से 21 वर्ष आयुसीमा
- अन्य श्रेणियों के लिए 17.6 वर्ष से 23 वर्ष आयुसीमा