जिम्मेदारों के कथन ही हालात समझाने के लिए काफी
हमें पहले से कोई सूचना नहीं थी। मंगलवार को ही डीएम पिथौरागढ़ का पत्र मिला है। अगर पहले सूचना मिलती तो हम अपने बेहतर प्रयास जरूर करते। - पूजा जोशी, मंडलीय प्रबंधक, काठगोदाम और टनकपुर।
ये भी पढ़ें...PHOTOS: सेना में भर्ती का ऐसा जुनून...नहीं मिले वाहन तो बसों के शीशे तोड़कर घुसे, ट्रक-टैक्सी पर भी लदे युवा
आर्मी के अधिकारियों के साथ हमारी बैठक हुई थी। इसके बाद परिवहन विभाग को पत्र लिखा था। यूपी जैसे बड़े राज्यों के युवाओं को लाने के लिए हल्द्वानी और टनकपुर में व्यवस्था करनी थी। दानापुर में भर्ती रद्द होने की वजह से पिथौरागढ़ में भीड़ और बढ़ी है। -विनोद गोस्वामी, डीएम, पिथौरागढ़