II
I
I
I
Iउत्तराखंड के बनबसा में अग्निवीर और आरटी जेसीओ (केंद्रीय श्रेणी) के पदों पर 28 नवंबर से छह दिसंबर तक सेना भर्ती रैली आयोजित होगी। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
I
Iरक्षा विभाग के जन संपर्क अधिकारी देहरादून ले. कर्नल मनीष श्रीवास्तव ने बताया कि यह आर्मी भर्ती कार्यालय पिथौरागढ़ भर्ती प्रक्रिया कराएगा। यह भर्ती केवल ऑनलाइन सीईई 2024 के चयनित उम्मीदवारों के लिए होगी। इसमें उत्तराखंड और यूपी के सभी जिलों के युवा आरटी जेसीओ (केंद्रीय श्रेणी) पद की भर्ती में शामिल होंगे। इसके साथ ही अग्निवीर श्रेणी में पिथौरागढ़ और चंपावत जिलों के उम्मीदवार शामिल हो पाएंगे।I