पुंछ सेक्टर में सीमा पर तैनात एक जवान अपनी बीवी के सम्मान की लड़ाई लड़ने के लिए छुट्टी पर देहरादून लौट आया। सैनिक का आरोप है कि उसकी पत्नी को सरेआम अपमानित कर धमकाने के आरोपी प्रधान पर पुलिस कार्रवाई से बच रही है।
कैंट क्षेत्र की एक महिला ने प्रधान पर घरेलू विवाद में नोक-झोंक के बाद मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था। मामले में तहरीर देने के बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। बीवी की पीड़ा सुनकर पुंछ क्षेत्र में सीमा पर तैनात पति छुट्टी लेकर आ गया।
गुरुवार को सैनिक ने बीवी के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंचकर आरोपी प्रधान पर कार्रवाई की मांग की।