इस दैरान उन्होंने मुख्य पुजारी केदार लिंग से भी धाम के बारे में जानकारी ली। जनरल रावत के साथ उनकी पत्नी और अन्य सैन्य अधिकारी भी मौजूद थे। इसके बाद जनरल रावत सुबह 10.30 बजे केदारनाथ से जोशीमठ के लिए रवाना हो गए। 11 बजे जनरल रावत जोशीमठ में सेना के हेलीपैड पर पहुंचे और यहां से वह सेना के गेस्ट हाउस में चले गए। वहीं उनकी पत्नी औली में हैं।
इधर, जनरल रावत के केदारनाथ दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने पुलिस अधीक्षक, एसडीएम ऊखीमठ, सेक्टर अधिकारी केदारनाथ, कार्याधिकारी मंदिर समिति को जरूरी निर्देश दिए हैं। वहीं सेना प्रमुख के बदरीनाथ धाम पहुंचने पर सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। बताया गया कि वह एक रात जोशीमठ प्रवास के बाद गुरुवार को वह गंगोत्री धाम जाएंगे।