गौरतलब है कि 15 दिन पूर्व भी बदमाशों ने पास के ही चौधरी ढाबे पर लूटपाट की थी, लेकिन पुलिस अब तक खुलासा नहीं कर सकी। इस मामले में पुलिस ने अब रिपोर्ट दर्ज की है।
18 अक्टूबर को भी देर रात हथियारबंद करीब आधा दर्जन नकाबपोश बदमाशों ने हाईवे स्थित एक ढाबे पर ढाबा मालिक समेत उत्तर प्रदेश और हरियाणा के कई यात्रियों को बंधक बनाकर जमकर लूटपाट की थी।
बदमाशों ने सभी को हथियारों के दम पर बंधक बना लिया और ढाबा मालिक समेत यात्रियों व ट्रक चालकों से लूटपाट की। बदमाशों ने करीब आधे घंटे तक ढाबे पर तांडव मचाया और करीब डेढ़ लाख रुपये लूट लिए और धमकी देकर फरार हो गए। इस मामले का खुलासा भी अभी नहीं हो पाया है।