फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां आर्किटेक्ट मुफ्त में बनाएंगे आपके घर का नक्शा, निर्माण कार्यों में भी करेंगे तकनीकी मदद

Sat, 31 Aug 2019 09:49 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

अगर आप देहरादून शहर में 50 वर्ग मीटर जमीन पर घर बनाने की सोच रहे हैं तो आर्किटेक्ट को नक्शा तैयार करने के एवज में आपको एक रुपये भी नहीं देना होगा। आर्किटेक्ट आपके घर का मुफ्त में नक्शा बनाएंगे। साथ ही निर्माण कार्यों में तकनीकी मदद भी करेंगे।

विज्ञापन


देवभूमि आर्किटेक्ट एसोसिएशन की कार्यकारिणी की बैठक  मेें यह निर्णय लिया गया है। शुक्रवार को एसोसिएशन के उपाध्यक्ष आर्किटेक्ट डीके सिंह ने पत्रकारवार्ता में बताया कि गरीब लोगों के लिए घर बनाना मुश्किल होता है।

उनके पास इतना बजट नहीं होता कि वे किसी आर्किटेेक्ट की मदद ले सकें। उनकी इसी परेशानी को देखते हुए निर्णय लिया गया है कि 50 वर्ग मीटर तक की जमीन पर घर बनाने वाले का नक्शा निशुल्क तैयार कराया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा आवासीय योजनाओं और घरों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग और सोलर एनर्जी के इंतजाम करने के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा। इसके लिए शहर के तकनीकी संस्थानों के छात्र-छात्राओं की मदद से जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा। 

राकेश अग्रवाल अध्यक्ष, डीके सिंह उपाध्यक्ष निर्वाचित
देवभूमि आर्किटेक्ट एसोसिएशन की कार्यकारिणी का भी गठन किया गया है। कार्यकारिणी में राकेश अग्रवाल को अध्यक्ष, डीके सिंह को उपाध्यक्ष, विजय सिंह को सचिव और गौरव सिंह को कोषाध्यक्ष निर्वाचित किया गया है। इस दौरान निर्वाचित पदाधिकारियों ने कहा कि एसोसिएशन से जुड़ी समस्याओं को उचित फोरम पर उठाकर निराकरण कराया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें