फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: इस बार दिवाली पर ज्यादा बिगड़ी हवा की सेहत, घंटाघर का एक्यूआई 271 पहुंचा, पिछले साल 254 था स्तर

Mon, 09 Nov 2026 10:47 PM IST
Renu Saklani माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

त्योहार पर हुई आतिशबाजी का असर दून की हवा में साफ नजर आया। पिछले साल के मुकाबले इस बार वायु प्रदूषण का स्तर अधिक दर्ज किया गया। बढ़ते प्रदूषण से बच्चों, बुजुर्गों और सांस के मरीजों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
विज्ञापन
AQI - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दीपावली पर आतिशबाजी का असर दून की आबोहवा पर हर साल दिखाई देता है। इस साल भी बीते साल की तुलना में वायु प्रदूषण अधिक दर्ज किया गया। पिछले साल 20 अक्तूबर को दीपावली के दिन घंटाघर क्षेत्र का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 254 तक पहुंच गया था। जबकि इस बार हवा की सेहत अधिक खराब हुई और यहां एक्यूआई 271 रिकॉर्ड किया गया। ऐसे में बच्चों, बुजुर्गों और सांस संबंधी समस्याओं से जूझ रहे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

उत्तराखंड पर्यावरण संरक्षण व प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से एक्यूआई की 24 घंटे थर्ड पार्टी मॉनिटरिंग की जा रही है। इसके जरिए दीपावली से पहले और बाद में विभिन्न स्थानों पर वायु प्रदूषण की स्थिति परखी जा रही है। आंकड़ों के अनुसार बीती छह नवंबर को घंटाघर का एक्यूआई 140 पहुंच गया। जबकि नेहरु कॉलोनी में वायु की गुणवत्ता 106 दर्ज की गई थी। लेकिन त्योहार नजदीक आते ही हवा की सेहत बिगड़ने लगी और एक्यूआई का स्तर भी बढ़ने लगा। सात नवंबर को घंटाघर का एक्यूआई 157 और नेहरु कॉलोनी का 117 रहा।

दीपावली के दिन नेहरु कॉलोनी का एक्यूआई 237 रहा। बीते साल की बात करें तो दीपावली के दिन घंटाघर में एक्यूआई 254, नेहरू कॉलोनी में 230 और दून विहार में 182 दर्ज किया गया था। इससे पहले 19 अक्तूबर को भी घंटाघर का एक्यूआई 162 और नेहरू कॉलोनी का 120 तक पहुंच गया था। वहीं, इस साल नवंबर के शुरुआती दिनों से ही प्रदूषण का स्तर बढ़ने लगा था। बीती सात नवंबर को घंटाघर क्षेत्र में एक्यूआई 100 के पार पहुंच गया था।

 

विज्ञापन
Trending Videos

पटाखों के धुएं के साथ मौसम भी बढ़ाता है परेशानी

विशेषज्ञों का कहना है कि दीपावली के दौरान पटाखों से निकलने वाले धुएं के साथ मौसम में बदलाव भी प्रदूषण को बढ़ाने में भूमिका निभाता है। सर्दी की शुरुआत के साथ हवा की गति कम होने पर धूल और धुएं के सूक्ष्म कण वातावरण में लंबे समय तक बने रहते हैं। इससे सांस और फेफड़ों से संबंधित बीमारियों से जूझ रहे लोगों को परेशानी हो सकती है।

कब कितना खतरनाक होता है एक्यूआई

एक्यूआई स्थिति
0-50 अच्छा
51-100   संतोषजनक
101-200   मध्यम
201-300   खराब
301-400 बहुत खराब
401-500       गंभीर

 

विज्ञापन

दिन प्रतिदिन ऐसे हुई हवा की सेहत खराब

तिथि घंटाघर    नेहरु कॉलोनी औसतन
एक नवंबर 112 93    103
दो नवंबर 119 98 109
तीन नवंबर 110  95 103
चार नवंबर 106 93  107
पांच नवंबर 119  98  109
छह नवंबर 140 106  123
सात नवंबर 157 117   137
आठ नवंबर 271 237  254

 

साल 2024 में 300 पार पहुंच गया था दून का एक्यूाआई

दीपावली के दिन दो साल से दून का एक्यूआई 300 से नीचे दर्ज किया जा रहा है। साल 2024 की बात करें तो देहरादून का एक्यूआई 300 के पार पहुंच गया था। घंटाघर पर एक्यूआई 288, नेहरु कॉलोनी में 243 और दून विवि का एक्यूआई 333 दर्ज किया गया था।


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें