आरटीडीएएस से बार-बार गुल नहीं होगी बिजली
प्रदेश में 25 हजार से कम जनसंख्या वाले क्षेत्रों के 201 बिजली घरों में रियल टाइम डाटा एक्वीजिशन सिस्टम (आरटीडीएएस) नियंत्रण प्रणाली लगाई जा रही है। अब तक 19 बिजली घरों के 180 फीडरों पर ये प्रणाली स्थापित की जा चुकी है। यूपीसीएल एमडी अनिल कुमार ने बताया, इस प्रणाली के लगने से फीडर ट्रिप होने पर उसकी सूचना तत्काल एसएमएस के माध्यम से अवर अभियंता को मिल जाएगी। निर्धारित से ज्यादा बार बिजली गुल होने की सूचना एसडीओ, एक्सईएन और एसई को भी जाएगी। बिजली घरों में लगे ब्रेकर की ट्रिपिंग की संख्या के आधार पर समय से ब्रेकर का मेंटिनेंस भी किया जा सकेगा। खास बात ये भी है कि बिजली कब गुल होगी, इसकी भी सटीक जानकारी उपभोक्ताओं को एसएमएस से मिल सकेगी।