फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जीवाड़ा कर तीन कंपनियों में नियुक्त किया डायरेक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्जीवाड़ा कर एक व्यक्ति को तीन-तीन कंपनियों में डायरेक्टर दर्शा दिया गया। आरोप है कि उन्हें दस्तखत भी फर्जी बनाए गए। पीड़ित का कहना है कि वह कभी इन कंपनियों से कभी जुड़े ही नहीं। पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

नेहरू कॉलोनी थाना प्रभारी प्रदीप चौहान ने बताया कि धोखाधड़ी को लेकर मुकेश कुमार गुप्ता निवासी साकेत कॉलोनी, अजबपुर ने तहरीर दी। आरोप है कि संदीप कुमार निवासी गणेश नगर, नई दिल्ली, साधना अग्रवाल निवासी प्रीत विहार नई दिल्ली, विनय कुमार वशिष्ठ निवासी सेक्टर डी पाकेट वसंत कुंज, नई दिल्ली, अजय भारद्वाज निवासी आरडी सिटी सेक्टर 52 गुरुग्राम, रीता लांबा निवासी प्रथम तल मीनाक्षी गार्डन नई दिल्ली और निसार अहमद निवासी तृतीय तल लक्ष्मी नगर नई दिल्ली ने मिलकर उनको तीन कंपनियों में फर्जीवाड़े से नियुक्त कर दिया।
आरोप है कि उनके फर्जी हस्ताक्षर किए गए। मुकेश ने बताया कि तीन कंपनियों उसने कभी डायरेक्टर बनने की सहमति नहीं दी। केंद्र की वेबसाइट के जरिये इसकी जानकारी हुई। पुलिस ने साक्ष्य जुटाकर आरोपों की जांच शुरू कर दी है। सभी के खिलाफ जालसाजी व धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें