फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल और नर्सिंग के 10 से ज्यादा विषयों में फुल और पार्ट टाइम पीएचडी का मौका, यहां ऐसे करें आवेदन 

Wed, 26 Jun 2019 08:34 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन

एचएनबी मेडिकल विश्वविद्यालय से दस से ज्यादा मेडिकल विषयों में पीएचडी करने का मौका है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। यह पीएचडी मेडिकल विवि के संबद्ध मेडिकल, नर्सिंग और पैरामेडिकल संस्थानों में कराई जाएगी। दाखिलों के लिए 10 जुलाई को प्रवेश परीक्षा दून मेडिकल कॉलेज परिसर में होगी।

विज्ञापन


पार्ट टाइम भी कर सकते हैं पीएचडी
एचएनबी मेडिकल विवि ने पहली बार पीएचडी की शुरुआत की है। विवि के कुलपति प्रो. हेमचंद्र ने बताया कि विवि से मेडिकल के छात्र फुलटाइम के अलावा पार्टटाइम पीएचडी भी कर सकते हैं। दोनों तरह की पीएचडी में ही प्रवेश परीक्षा अनिवार्य है और यूजीसी के नियमों के मुताबिक ही कोर्सवर्क भी होगा।

विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन

इसके लिए एचएनबी मेडिकल विवि की वेबसाइट www.hnbumu.ac.in से पीएचडी प्रवेश परीक्षा का फॉर्म डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लें। इसे भरकर इसके साथ 1500 रुपये शुल्क का डिमांड ड्राफ्ट बनवाना होगा। यह ड्राफ्ट फाइनेंस कंट्रोलर, एचएनबी उत्तराखंड मेडिकल एजुकेशन यूनिवर्सिटी, देहरादून के नाम बनवाया जाएगा। अपने आवेदन 30 जून तक विवि में जमा करा दें।

इन विषयों में मौका
एनाटमी, फिजियोलॉजी, बायोकेमिस्ट्री, पैथोलॉजी, माइक्रो बायोलॉजी, फार्माकोलॉजी, कम्यूनिटी मेडिसिन, मेडिकल स्पेशयलिटी, नर्सिंग, पैरामेडिकल साइंसेज और हॉस्पिटल/हेल्थ केयर एडमिनिस्ट्रेशन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें