फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय से पीएचडी और एमफिल करने का मौका, 52 सीटों पर मांगे आवेदन

Thu, 22 Aug 2019 08:44 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय ने पीएचडी की 31 और एमफिल की 19 सीटों पर छात्र-छात्राओं से आवेदन मांग हैं। आवेदन के लिए अंतिम तिथि 13 सिंतबर निर्धारित की गई है। शोध प्रवेश परीक्षा 13 अक्टूबर को होगी। 

विज्ञापन


उत्तराखंड संस्कृत विवि प्रशासन ने पीएचडी और एमफिल के पांच मुख्य विषयों में छात्र-छात्राओं से आवेदन मांगे हैं। पीएचडी को-ऑर्डिनेटर डॉ. मनोज किशोर पंत ने बताया कि व्याकरण में पीएचडी की 10 सीटें और एमफिल की चार सीटें, संस्कृत साहित्य में पीएचडी की 12 और एमफिल की सात सीटें, ज्योतिष में पीएचडी की चार और एमफिल की एक सीटें, योग में पीएचडी की तीन और एमफिल की तीन सीटें, भाषा एवं आधुनिक ज्ञान विज्ञान के अंतर्गत हिंदी में पीएचडी की दो और एमफिल की चार सीटों पर आवेदन मांगे गए हैं।

डॉ. पंत ने बताया कि पीएचडी और एमफिल में प्रवेश के लिए सामान्य श्रेणी और अन्य पिछड़े वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 1000 रुपये और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों से 500 रुपये परीक्षा शुल्क लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि पीएचडी और एमफिल में एडमिशन के लिए आवेदन पत्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट http://usvv.ac.in/ से डाउनलोड किए जा सकते हैं। शोध प्रवेश परीक्षा का 13 अक्तूबर को 11 से एक बजे तक विश्वविद्यालय परिसर में होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें