फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: सीयूईटी के लिए सिर्फ ऑनलाइन माध्यम से ही होगा आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
- शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए आवेदन शुरू, 30 जनवरी अंतिम तिथि
विज्ञापन

- विषय मैपिंग पर रखना होगा विशेष ध्यान, एक गलती से रद्द हो जाएगा आवेदन
करन सिंह दयाल
देहरादून। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के सभी परिसर और संबद्ध महाविद्यालयों में स्नातक कार्यक्रमों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) से किए जाएंगे। उधर सीयूईटी में आवेदन की प्रक्रिया सिर्फ ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार की जाएगी। इसके अलावा प्रवेश प्रक्रिया में किसी प्रकार का तकनीकी पेंच न फंसे इसके लिए छात्रों को सबजेक्ट मैपिंग के दौरान विशेष ध्यान देना होगा।
विज्ञापन


आवेदन की प्रक्रिया और सबजेक्ट मैपिंग के संबंध में विवि की ओर से विस्तार से दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। सीयूईटी का आयोजन राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) की ओर से किया जाएगा। एनटीए की ओर से जारी सार्वजनिक सूचना के अनुसार ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 30 जनवरी तय की गई है। जबकि 31 जनवरी को फीस जमा और दो से चार फरवरी तक ऑनलाइन फाॅर्म में संशोधन किया जा सकेगा। वहीं, 11 से 31 मई के बीच परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। ऐसे में इन दिनों सीयूईटी के लिए आवेदन कर रहे छात्रों को विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि सबजेक्ट मैपिंग के दौरान विशेष ध्यान रखा जाए। एक हल्की से गलती की वजह से प्रवेश में बाधा आ सकती है।
विज्ञापन




-

गढ़वाल विवि में प्रवेश के लिए यह होगी सबजेक्ट मैपिंग



डिग्री कार्यक्रम विषय

स्नातक बीएससी (ऑनर्स) फॉरेस्ट्री फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथेमेटिक्स



फिजिक्स, केमिस्ट्री व बायोलॉजी

फिजिक्स, केमिस्ट्री और एग्रीकल्चर



बायोलॉजी, केमिस्ट्री और एग्रीकल्चर

स्नातक बीएससी (ऑनर्स) हॉर्टिकल्चर फिजिक्स, केमिस्ट्री व मैथेमेटिक्स

फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी



फिजिक्स, केमिस्ट्री और एग्रीकल्चर

बायोलॉजी, केमिस्ट्री और एग्रीकल्चर



स्नातक बीएससी (ऑनर्स/ऑनर्स विद रिसर्च) मैथेमेटिक्स ग्रुप - केमिस्ट्री, बायोलॉजी व फिजिक्स
स्नातक बीफार्मा फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथेमेटिक्स / बायोलॉजी

स्नातक बीफार्मा लैटरल एंट्री केमिस्ट्री और बायोलॉजी
स्नातक बीकॉम (ऑनर्स/ऑनर्स विद रिसर्च) वाणिज्य, बिजनेस स्टडीज व अर्थशास्त्र
स्नातक बीएससी (ऑनर्स/ऑनर्स विद रिसर्च) योगिक विज्ञान- सामान्य योग्यता परीक्षण
स्नातक बीटेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (लैटरल एंट्री) - गणित, फिजिक्स, केमिस्ट्री
गणित, फिजिक्स, केमिस्ट्री व सूचना विज्ञान अभ्यास
स्नातक बीटेक सूचना प्रौद्योगिकी (लेटरल एंट्री)- भौतिक विज्ञान, गणित और कंप्यूटर विज्ञान
भौतिक विज्ञान, गणित और सूचना प्रैक्टिस
स्नातक बीए (ऑनर्स/ऑनर्स विद रिसर्च) सामान्य योग्यता परीक्षा
स्नातक बैचलर ऑफ होटल मैनेजमेंट सामान्य योग्यता परीक्षा

स्नातक बीए (ऑनर्स/ऑनर्स विद रिसर्च) सामान्य योग्यता परीक्षा
स्नातक बीए (ऑनर्स/ऑनर्स विद रिसर्च) पत्रकारिता एवं जन संचार - सामान्य योग्यता परीक्षा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें