फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Recruitment: इन पदों के लिए शुरू हुई भर्ती, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने जारी किया नोटिफिकेशन

Wed, 08 Jun 2022 04:56 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

इन पदों के लिए 27 जून तक आवेदन कर सकते हैं। केवल वो ही युवा आवेदन कर सकते हैं, जो अंग्रेजी, हिंदी विषयों के साथ ग्रेजुएट हों। उनके पास एलएलबी की डिग्री होनी चाहिए। हिंदी व अंग्रेजी की अच्छी जानकारी होनी चाहिए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के परिवहन विभाग में संभागीय निरीक्षक के आठ पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने इसका नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आयोग के मुताबिक, संभागीय निरीक्षक प्राविधिक के आठ पदों के लिए यह भर्ती होगी।

विज्ञापन


इसमें केवल वो ही युवा आवेदन कर सकते हैं जो कि 10वीं साइंस से पास हों। और उनके पास ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग या मैकेनिकल इंजीनियरिंग का तीन वर्षीय डिप्लोमा हो। आवेदक 27 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आयोग ने नोटिफिकेशन के साथ ही भर्ती परीक्षा का सिलेबस भी जारी किया है।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: शांत प्रदेश में कई नेताओं और संतों को गनर की दरकार, जानिए किन्हें है जरूरत और कितनों को मिले

अनुवादक के पदों पर भी भर्ती

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने महाधिवक्ता कार्यालय नैनीताल में ट्रांसलेटर के दो पदों के लिए भी भर्ती निकाली है। इन पदों के लिए 27 जून तक आवेदन कर सकते हैं। केवल वो ही युवा आवेदन कर सकते हैं, जो अंग्रेजी, हिंदी विषयों के साथ ग्रेजुएट हों। उनके पास एलएलबी की डिग्री होनी चाहिए। हिंदी व अंग्रेजी की अच्छी जानकारी होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें