फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नर्सिंग प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन 28 मई से, 29 व 30 जून को होगी प्रवेश परीक्षा

Wed, 22 May 2019 12:33 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
प्रतीकात्मक - फोटो : pexels.com
विज्ञापन

उत्तराखंड में जीएनएम, एएनएम, बीएससी नर्सिंग, पोस्ट बेसिक नर्सिंग और एमएससी नर्सिंग कोर्सेज में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा 29 व 30 जून को होगी। एचएनबी मेडिकल यूनिवर्सिटी 28 मई से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू करेगा। एचएनबी मेडिकल यूनिवर्सिटी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया अपनाएगा। विवि के कुलपति प्रो. हेम चंद्र ने बताया कि 28 मई से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। 

विज्ञापन


सीटों का विवरण
स्टेट नर्सिंग कॉलेज, देहरादून : बीएससी नर्सिंग (60 सीटें), एमएससी नर्सिंग (18 सीटें), पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग (30 सीटें)। (निजी कॉलेजों की सीटों का विवरण काउंसिलिंग के समय मिलेगा।)
विज्ञापन

स्टेट स्कूल ऑफ नर्सिंग, देहरादून : जीएनएम (50 सीटें), एएनएम (50 सीटें)।
बीडी पांडे कॉलेज ऑफ नर्सिंग, नैनीताल : जीएनएम (30 सीटें)।
राजकीय महिला हेल्थ वर्कर ट्रेनिंग सेंटर, रानीपोखरी : एएनएम (20 सीटें)।
राजकीय महिला हेल्थ वर्कर ट्रेनिंग सेंटर, खिर्सू, पौड़ी : एएनएम (20 सीटें)।
राजकीय महिला हेल्थ वर्कर ट्रेनिंग सेंटर, गदरपुर, ऊधमसिंहनगर : एएनएम (20 सीटें)।
राजकीय महिला हेल्थ वर्कर ट्रेनिंग सेंटर, अल्मोड़ा : एएनएम (20 सीटें)।
राजकीय महिला हेल्थ वर्कर ट्रेनिंग सेंटर, पिथौरागढ़ : एएनएम (20 सीटें)।

यहां होगी प्रवेश परीक्षा
देहरादून, हल्द्वानी, श्रीनगर गढ़वाल, पिथौरागढ़, नई टिहरी और अल्मोड़ा

महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि : 28 मई 
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि : 22 जून
एएनएम, जीएनएम प्रवेश परीक्षा की तिथि : 29 जून
बीएससी नर्सिंग, एमएससी नर्सिंग, बीएससी पैरामेडिकल, पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा की तिथि : 30 जून
परीक्षा की आंसर की जानी होने की तिथि : जुलाई के प्रथम सप्ताह में
प्रवेश परीक्षा परिणाम जारी होने की तिथि : जुलाई के दूसरे सप्ताह में
काउंसिलिंग शुरू होने की तिथि : जुलाई के तीसरे सप्ताह में

आवेदन शुल्क
कोर्स   - जनरल  - ओबीसी,एससी, एसटी
एएनएम  -  1000  -  700
जीएनएम -  1000  -  700
बीएससी नर्सिंग -  1500  -  1000
पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग  -  1500  -  1000
एमएससी नर्सिंग  -  2000  -  1500
बीएससी पैरामेडिकल  -  1500  -  1000

यहां होगा ऑनलाइन आवेदन : www.hnbumu.ac.in

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें