फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: जेनी प्रकरण पर हरक की बहू अनुकृति गुसाईं की दो टूक, मामले की जांच हो, जो गलत हो उस पर हो कार्रवाई

Wed, 18 Nov 2026 10:13 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

अनुकृति ने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से जो आरोप सामने आए हैं, उन्हें बेहद गंभीरता से लिया जाना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी आरोप को बिना तथ्यों और जांच के सही या गलत नहीं ठहराया जा सकता।
विज्ञापन
अनुकृति गुसाईं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जेनी प्रकरण पर अब भाजपा प्रवक्ता और कांग्रेस नेता डॉ.हरक सिंह रावत की बहू अनुकृति गुसाईं की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। अनुकृति गुसाईं ने इस पूरे मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच की मांग की है।

विज्ञापन


मीडिया से बातचीत में अनुकृति ने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से जो आरोप सामने आए हैं, उन्हें बेहद गंभीरता से लिया जाना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी आरोप को बिना तथ्यों और जांच के सही या गलत नहीं ठहराया जा सकता। इस मामले के गहरे सामाजिक पहलू को देखते हुए बेहद संवेदनशीलता बरतने की जरूरत है।

अनुकृति ने कहा कि जैसे हम सबको मालूम है कि इस मामले के पूर्व में सीबीआई जांच के बाद डॉ.हरक सिंह रावत को क्लीन चिट मिल चुकी है। फिर भी अगर इतने साल बाद कोई आया है तो जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन


UK Top News: भूकंप से डोली धरती, बाघ का दंपती पर हमला, कुमारी सैलजा की हुंकार, लूटकांड का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन


एसआईटी के गठन का स्वागत करते हुए उन्होंने उम्मीद जताई कि जांच एजेंसी दोनों पक्षों की बात को गंभीरता से सुनेगी और जल्द ही मामले की सच्चाई सबके सामने लाएगी। अनुकृति गुसाईं ने दो टूक कहा कि जांच में जो भी दोषी पाया जाए, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। साथ ही, यदि जांच में ये आरोप झूठे और निराधार साबित होते हैं, तो छवि खराब करने और गलत आरोप लगाने वाले व्यक्ति के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें