फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी अस्पतालों में खत्म एंटी रैबीज वैक्सीन

Tue, 05 Jan 2016 03:32 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड के सरकारी अस्पतालों में एंटी रैबीज वैक्सीन खत्म हो गई है। अस्पतालों ने काफी समय पहले स्वास्थ्य हानिदेशालय को इस संबंध में अवगत करा दिया था।
विज्ञापन


महानिदेशालय के स्तर से दवा कंपनी को 2000 वैक्सीन की डिमांड भेजी गई, लेकिन करीब डेढ़ माह बाद कंपनी ने महज 200 वैक्सीन ही भेजी। स्वास्थ्य महानिदेशक ने जरूरत वाले अस्पतालों को 10-10 वैक्सीन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

नई औषधि क्रय नीति के अनुसार दवाओं की खरीद नहीं होने के नुकसान दिखने लगे हैं। प्रदेश के ज्यादातर सरकारी अस्पतालों में एंटी रैबीज वैक्सीन खत्म हो गई है। स्वास्थ्य महानिदेशालय को करीब ढाई माह पूर्व दवाओं का स्टॉक खत्म होने के कगार पर पहुंचने की सूचना दी गई थी।
विज्ञापन


उसके बाद महानिदेशालय स्तर से दवाओं की आपूर्ति करने वाली फर्म को 2000 वैक्सीन की डिमांड भेजी गई। करीब छह सप्ताह बाद कंपनी ने केवल 200 वैक्सीन भेजी। जिसके कारण स्वास्थ्य महानिदेशालय के सामने अस्पतालों में दवा की आपूर्ति सुचारू करने की चुनौती पैदा हो गई है।

स्वास्थ्य महानिदेशक डा. आरपी भट्ट ने बताया कि सभी बड़े और जरूरत वाले अस्पतालों को 10-10 वैक्सीन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। कंपनी को डिमांड के अनुसार तत्काल वैक्सीन उपलब्ध कराने के संबंध में निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन


जरूरत डेढ़ सौ की मिलेंगे केवल दस
प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल दून में रोजाना करीब 150 एंटी रैबीज वैक्सीन की जरूरत होती है। ऐसे में 10 वैक्सीन अस्पताल के मरीजों की संख्या को देखते हुए ऊंट के मुंह में जीरा ही कहा जाएगा। प्रदेश के कई अन्य बड़े अस्पतालों का भी यही हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें