फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: सहकारी निरीक्षक भर्ती की उत्तर कुंजी जारी, वन दरोगा का सत्यापन 26 से

विज्ञापन
विज्ञापन
- उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने दो भर्तियों को लेकर जारी की सूचना
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) ने सहकारी निरीक्षक भर्ती की उत्तर कुंजी (आंसर की) जारी कर दी है। दूसरी ओर, वन दरोगा भर्ती के तहत अभिलेख सत्यापन का शेड्यूल भी जारी कर दिया है।

आयोग ने 16 नवंबर को सहकारी निरीक्षक वर्ग-2, सहायक विकास अधिकारी के 45 रिक्त पदों के लिए देहरादून व नैनीताल जिले में परीक्षा कराई थी। इसकी उत्तर कुंजी जारी कर दी गई है। आयोग के सचिव डॉ. शिव कुमार बरनवाल के मुताबिक 24 से 28 नवंबर तक केवल ऑनलाइन माध्यम से इस आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है। आपत्तियों के लिए प्रति प्रश्न 50 रुपये शुल्क भी ऑनलाइन ही देय होगा। शुल्क जमा न करने पर आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, आयोग की वन दरोगा भर्ती की लिखित परीक्षा 22 जून को हुई थी, जिसकी शारीरिक मापजोख व दक्षता परीक्षा के लिए मेरिट सूची 25 अगस्त को जारी हुई थी। इसके तहत चयनित अभ्यर्थियों की शारीरिक मापजोख परीक्षा 20, 21 व 22 नवंबर को होगी। इसके बाद अभिलेख सत्यापन 26 से 28 नवंबर के बीच होगा। 26 नवंबर को क्रम संख्या एक से 80, 27 नवंबर को 81 से 160 और 28 नवंबर को 161 से 230 तक के अभ्यर्थियों को बुलाया जाएगा। अभिलेख सत्यापन के दौरान बायोमीटि्रक उपस्थिति आयोग के कार्यालय में ली जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें