फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में GST से तंग आकर एक और ट्रांसपोर्टर ने की आत्महत्या, सियासत में तूफान

Thu, 08 Feb 2018 11:47 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

-त्रिवेंद्र सरकार का संकट बढ़ा
-हरीश रावत ने बोला हमला
- स‌ियासत में तूफान
विज्ञापन
आत्महत्या - फोटो : self
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कारोबार में भारी घाटे से तंग आकर एक और ट्रांसपोर्टर बलवंत भट्ट ने मौत को गले लगा ल‌िया है। कांग्रेस ने ट्रांसपोर्टर की मौत के ल‌िए जीएसटी और नोटबंदी के दुष्प्रभावों को ज‌िम्मेदार ठहराया है। पिछले दो महीनों के दौरान ट्रांसपोर्टर मौत का यह दूसरा मामला है। आत्महत्या के इस मामले से सूबे की स‌ियासत में तूफान खड़ा हो गया है।

विज्ञापन

त्रिवेंद्र सरकार का संकट बढ़ा
एक और ट्रांसपोर्टर की मौत के बाद त्रिवेंद्र सरकार का संकट बढ़ गया है। जब से भाजपा सत्तारुढ़ हुई है क‌ि कर्ज और घाटे से तंग आकर कई क‌िसान और कारोबारी आत्महत्या कर चुके हैं। इन असामय‌िक मौतों को लेकर कांग्रेस हमलावर है और इसके ल‌िए वह केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारों की नीत‌ियों को ज‌िम्मेदार ठहरा रही है।

विज्ञापन

हरीश रावत ने बोला हमला

harish rawat
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी देहरादून पहुंच चुके हैं। उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार पर हमला बोला। उन्होंने चेताया क‌ि सरकार ने जल्द कोई उपाय नहीं क‌िया तो हालात बहुत च‌िंताजनक हो जाएंगे।
 
स‌ियासत में तूफान
ट्रांसपोर्टर की मौत को लेकर प्रदेश में स‌ियासी तूफान खड़ा होने के आसार हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम स‌िंह, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत समेत कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता सुसाइड करने वाले ट्रांसपोर्टर के घर पहुंचने की तैयारी में है। उधर, भाजपा ने कांग्रेस पर पलटवार क‌िया है क‌ि वह हर मुद्दे को जीएसटी और नोटबंदी से जोड़ रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें