फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरटीआईः भ्रष्टाचार खत्म करने का हथियार

Sat, 19 Oct 2013 05:27 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए आरटीआई बेहद जरूरी है। यह कहना है देहरादून के मेयर विनोद चमोली का।
विज्ञापन


आरटीआई क्लब का वार्षिक उत्सव
सूचना का अधिकार दिवस के मौके पर शनिवार को नगर निगम सभागार में आयोजित आरटीआई क्लब के वार्षिक उत्सव समारोह में वह बोल रहे थे। इस अवसर पर आरटीआई के तहत सूचना मांगने वाले कार्यकर्ताओं को भी सम्मानित किया गया।

पढ़ें, रोज 10 हजार की चाय पीते हैं उत्तराखंड के CM

इस दौरान उन्होंने कहा कि आरटीआई का दुरुपयोग करना गलत है। कार्यक्रम की शुरुआत राज्य सूचना आयुक्त विनोद नौटियाल, मेयर विनोद चमोली, उद्योगपति डा. एस फारुख ने दीप जलाकर की।
विज्ञापन
विज्ञापन


मजबूती से उठा सकते हैं अपनी बात
सूचना आयुक्त विनोद नौटियाल ने कहा कि सूचना के अधिकार से लोग अपनी बातों को मजबूती से उठा सकते हैं। लोगों को अधिकार बनता है कि वे मजबूती से आरटीआई का उपयोग करें। उन्होंने सूचना के अधिकार के तहत सूचना प्राप्त करने की प्रक्रिया लोगों को बताई।

पढ़ें, 'ऐसे नहीं संभल पाएगी उत्तराखंड की विरासत'

कार्यक्रम में उत्तराखंड सूचना आयोग के आयुक्त राजेंद्र कोटियाल, वीपी मैठाणी, अमर सिंह धुंता, एसपी डोभाल, अनिल वर्मा आदि उपस्थित थे।

इन्हें मिला पुरुस्कार
अंतर महाविद्यालय वाद-विवाद
प्रथम - अश्विन काला, डीबीएस पीजी कॉलेज
द्वितीय - प्रियंका धस्माना, एसजीआरआर पीजी कॉलेज
तृतीय - एमकेपी पीजी कॉलेज

जिला स्तरीय निबंध प्रतियोगिता
प्रथम - निशा, स्वामी सत्य मित्रानंद इंटर कॉलेज हरिपुर कलां
द्वितीय - सचिन, पीएसके इंटर कॉलेज ऋषिकेश
तृतीय - विमल पथवाल, राजकीय इंटर कॉलेज माजरीग्रांट

जिला स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता
प्रथम - निशा थापा, निर्मला इंटर कॉलेज मसूरी
द्वितीय - योगेश चौहान, गांधी इंटर कॉलेज
तृतीय - प्रिंस, निर्मला इंटर कॉलेज मसूरी

फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें