फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन तलाक: मस्जिदों से हो रहा एलान, संदिग्ध महिलाओं से रहें सावधान

Wed, 02 Nov 2016 09:10 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
तलाक
विज्ञापन
तीन तलाक पर मचे हंगामे के बीच एक खबर ने जोर पकड़ा है कि कुछ संदिग्ध महिलाएं किसी न किसी बहाने से मुस्लिम महिलाओं की आईडी जुटा रही हैं।
विज्ञापन


इस बाबत बुधवार को कई मस्जिदों से एलान किया गया कि घर आने वाली ऐसी संदिग्ध महिलाओं से सावधान रहें। यह भी बताया गया है कि महिलाएं तलाक खत्म करने के पक्ष में मुस्लिम महिलाओं की आईडी का इस्तेमाल कर सकती हैं। गौरतलब है कि तीन बार बोल तलाक, तलाक, तलाक बोलकर मुस्लिम महिलाओं तलाक देने को लेकर पूरे देश में बहस छिड़ी है।

मुस्लिम संगठनों की मुहिम को तोड़ने की साजिश का आरोप

महिला - फोटो : Reuters
एक तरफ सरकार जहां तीन तलाक की व्यवस्था खत्म करना चाहती है तो ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड व जमीयत उलेमा ए हिंद सहित तमाम मुस्लिम संगठन इसे शरियत के खिलाफ मान रहे हैं।

इस फैसले के विरोध में बोर्ड और जमीयत की ओर से घर घर जाकर फार्म भी भरवाए जा रहे हैं। इस बीच यह चर्चा भी जोर पकड़ रही है कि मुस्लिम संगठनों की इस मुहिम की हवा निकालने के लिए कुछ संदिग्ध महिलाएं घर-घर जाकर किसी न किसी बहाने से मुस्लिम महिलाओं की आईडी जुटा रही हैं।
विज्ञापन

बताई जा रहीं खास संगठन की सदस्य

- फोटो : demo
हरिद्वार के ज्वालापुर व आसपास के देहात क्षेत्र में ऐसी देखी गई इन महिलाओं को कुछ संगठनों की सदस्य बताया जा रहा है। बुधवार को ज्वालापुर मंडी की मस्जिद में हाफिज कुतबुद्दीन ने एलान किया कि ऐसी संदिग्ध महिलाओं से सावधान रहें और अपनी आईडी या अन्य दस्तावेज कतई न दें।

तेलियान की फातिमा मस्जिद में मौलाना इकबाल कासमी ने नमाजियों से जमीयत के ज्यादा से ज्यादा फार्म भरने की अपील की। कई अन्य मस्जिदों से भी इस तरह के सावधानी भरे एलान किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें