फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून में अन्ना को नहीं मिला मैदान, रैली टली

Thu, 06 Mar 2014 08:33 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
अन्ना हजारे, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती की परेड ग्राउंड में प्रस्तावित रैली टल गई है।
विज्ञापन


पढ़ें, लोकसभा चुनावः उत्तराखंड में नेताओं का 'पारा' गरम

13 मार्च को होने वाली इस रैली के लिए तृणमूल कांग्रेस और जनतंत्र मोर्चा की संयुक्त प्रचार समिति को मैदान की अनुमति नहीं मिली। मोर्चा ने प्रदेश सरकार पर जानबूझकर मैदान न देने का आरोप लगाया है।

पढ़ें, विभाग बांटने रावत देर से आए, लेकिन दुरुस्त नहीं

बुधवार को गांधी रोड स्थित एक होटल में पत्रकार वार्ता में मोर्चा के प्रदेश संयोजक भोपाल सिंह चौधरी ने बताया कि उन्होंने मैदान की अनुमति के लिए पांच दिन पूर्व डीएम बीवीआरसी पुरुषोत्तम को पत्र भेजा था।
विज्ञापन


डीएम ने कहा कि मैदान पर खेल विभाग का नियंत्रण है, अनुमति भी वही देंगे। चौधरी के मुताबिक इसके बाद वह खेल सचिव अजय प्रद्योत से मिले, उन्होंने खेल निदेशालय का रास्ता दिखा दिया।
विज्ञापन


पढ़ें, उत्तराखंड में 7 मई को होंगे लोकसभा चुनाव

चौधरी का आरोप है कि अधिकारी सरकार के इशारे पर जानबूझकर उन्हें अनुमति के लिए एक से दूसरे दफ्तर के चक्कर कटा रहे हैं। कहा कि रैली के लिए समय कम रह गया है। अब सरकार अनुमति देगी भी तो पूरी तैयारी नहीं हो सकेगी।

पढ़ें, यहां जानवरों का 'कफन' बन रही है बर्फ की चादर

इसे देखते हुए रैली टाल दी गई है। चौधरी ने बताया कि अन्ना और समिति के वरिष्ठ पदाधिकारियों से चर्चा के बाद रैली के लिए नया कार्यक्रम जारी किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें