फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश के लोगों को जगाने वाले समाजसेवी अन्ना हजारे आज रामलीला मैदान से भरेंगे हुंकार 

Mon, 05 Mar 2018 02:19 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
Anna Hazare haldwani visit
विज्ञापन

भ्रष्टाचार और जन लोकपाल विधेयक के लिए देश के लोगों को जगाने वाले समाजसेवी अन्ना हजारे सोमवार को हल्द्वानी में हुंकार भरेंगे।

विज्ञापन


वह शाम को वह रामलीला मैदान में सभा को संबोधित करेंगे। अन्ना के कार्यक्रम को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए हैं। 

पुलिस के अनुसार अन्ना हजारे पांच मार्च को पूर्वाह्न 11.40 बजे काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर उतरेंगे। सर्किट हाउस में थोड़ी देर तक आराम करने के बाद ढाई बजे कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

छह मार्च को ट्रेन से दिल्ली चले जाएंगे

समाजसेवी अन्ना हजारे। - फोटो : amar ujala
पांच बजे रामलीला मैदान में सभा को संबोधित करेंगे। एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव ने बताया कि अन्ना हजारे की सुरक्षा में किसी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाएगी।

सभा के लिए दो सीओ, पांच निरीक्षक, 16 उपनिरीक्षक, पांच हेड कांस्टेबल, 45 पुरुष और 22 महिला कांस्टेबल के अलावा दो प्लाटून डेढ़ सेक्सन पीएसी सुरक्षा व्यवस्था में रहेगी।

एसपी सिटी खुद सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करेंगे। सभा के बाद अन्ना रात में सर्किट हाउस में ठहरेंगे। छह मार्च को ट्रेन से दिल्ली चले जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें