फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अन्ना ने फिर भरी हुंकार, बोले मोदी सरकार ने धारा 44 में संशोधन से किया भ्रष्टाचार का रास्ता साफ

Thu, 15 Feb 2018 07:54 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
anna hazare
विज्ञापन

गांधीवादी नेता अन्ना हजारे ने कहा कि धारा 44 में संशोधन कर मोदी सरकार ने भ्रष्टाचार के लिए रास्ता साफ कर दिया है। धारा 44 के तहत सरकारी अधिकारियों और उनके परिजनों की संपत्ति की 31 मार्च तक घोषणा की जानी थी।

विज्ञापन


पहाड़ की राजधानी पहाड़ में ही बनाए जाने की मांग का समर्थन करते हुए उन्होंने कहा कि इसके लिए सबको मिलकर लड़ना होगा।अन्ना हजारे बुधवार को यहां गोलापार्क में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती मनमोहन सरकार ने देश के साथ धोखा किया है।

लोकपाल बिल के लिए लिखकर देने के बावजूद उन्होंने इसके लिए कुछ नहीं किया। अन्ना मोदी सरकार पर भी जमकर बरसे। कहा कि मोदी सरकार ने धारा 44 में संशोधन कर भ्रष्टाचार के लिए रास्ता साफ कर दिया है। नरेंद्र मोदी बोलते कुछ और हैं, करते कुछ और हैं। मोदी सरकार से आज एक बड़ा खतरा नजर आ रहा है। सरकार लोकतंत्र से हुक्म तंत्र की ओर बढ़ रही है।  
विज्ञापन


अन्ना ने कहा कि भारत जैसे कृषि प्रधान देश में पिछले 22 वर्षों में 12 लाख किसान आत्महत्या कर चुके हैं। सरकारों को ज्यादा चिंता उद्योगपतियों की है, जनता की नहीं। सरकारें इजराइल की नकल तो करती हैं लेकिन अनुसरण नहीं करती हैं।

विज्ञापन

व्यक्ति का चेहरा हो चुनाव चिह्न नहीं

anna hazare
युवाओं से अपना ध्येय सुनिश्चित करने का आह्वान कर अन्ना ने कहा कि युवा देश का आधार स्तंभ हैं। उनके संगठित होने से नए भारत का निर्माण होगा। वह 23 मार्च से जन लोकपाल और किसानों के हित के लिए दिल्ली में आमरण अनशन करेंगे। सभा में पालिका अध्यक्ष विपिन मैठानी, डा. भरत झुनझुनवाला, प्रो. जेपी जेपी पचौरी, डा. अरविंद दरमोड़ा, भोपाल सिंह चौधरी, समीर रतूड़ी, गणेश भट्ट, प्रदीप पंवार, देवकांत देवराड़ी आदि मौजूद थे।

व्यक्ति का चेहरा हो चुनाव चिह्न नहीं
श्रीनगर। अन्ना हजारे ने कहा चुनावों को निष्पक्ष बनाने के लिए चुनाव चिह्न प्रणाली समाप्त होनी चाहिए। चुनाव में नाम के साथ व्यक्ति का चेहरा होना चाहिए। चुनाव चिह्न समूह बन जाता है, जिससे गुंडागर्दी बढ़ती है।

रैली में नहीं पहना किसी ने हेलमेट
नियम कानूनों के लिए लड़ने वाले अन्ना हजारे की रैली में किसी बाइक चालक ने हेलमेट नहीं पहना था। रैली में मात्र एक व्यक्ति ने ही हेलमेट पहना था। इस दौरान वहां ड्यूटी पर तैनात सिपाही सुमित जुयाल ने उक्त व्यक्ति से हाथ मिलाया और कहा कि पूरी रैली में आप ही हो, जिन्होंने हेलमेट पहना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें