उत्तराखंड में रामनगर के 17 वर्षीय अनमोल अग्रवाल ने फिर एक बार और अपने आप को कंप्यूटर की दुनिया में साबित किया है। अनमोल समर स्टडी हाल कुंडेश्वरी काशीपुर में कक्षा 12वीं के छात्र हैं।
हाल ही में इन्होंने मशहूर कंपनी माइक्रोसाफ्ट की विंडोज 10 क्रेक की है, जो कि अक्टूबर 2015 में भारत में लांच हुई थी। रामनगर के बंबाघेर निवासी अनमोल यह दावा करते हैं कि वह किसी भी विंडोज को हैक होने से बचा सकते हैं।
विंडोज का पास वर्ड 10 मिनट में तोड़ सकते हैं और उसे बचा भी सकते हैं। वह भी बिना कोई सॉफ्टवेयर या सीडी के प्रयोग के। बताते हैं उन्होंने इसके बारे में जब कंपनी के सीईओ सत्या नडेला और कंपनी के मालिक विल गेट्स को ई मेल किया तो बहुत समय इंतजार करने के बाद भी उनका कोई रिप्लाई नहीं आया।