फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं मानीं एएनएम, आज प्रदेशभर में टीकाकरण रहेगा ठप

Wed, 07 Sep 2016 02:58 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
हेपेटाइटिस सी वैक्सीन - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
आज प्रदेशभर के सरकारी अस्पतालों में टीकाकरण ठप रहेगा। अपनी छह सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल कर रहीं एएनएम ने टीकाकरण से साफ इनकार किया है। मंगलवार को पहले मुख्यमंत्री और बाद में मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई बैठक में हड़ताल को लेकर कोई नतीजा नहीं निकला। नाराज एएनएम ने इसके विरोध में हड़ताल जारी रखने का ऐलान किया है।
विज्ञापन


छह सूत्री मांगों को लेकर मंगलवार को प्रदेशभर की एएनएम हड़ताल पर रहीं। उत्तराखंड मातृ शिशु एवं परिवार कल्याण महिला कर्मचारी संघ की प्रदेश अध्यक्ष गुड्डी मटूडा ने बताया कि मंगलवार सुबह उनके प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री हरीश रावत से मुलाकात की।

मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव शत्रुघ्न सिंह को उनसे वार्ता कर तत्काल समाधान निकालने के निर्देश दिए। देर शाम प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आयोजित शासन स्तर के अधिकारियों की बैठक में अपने मुद्दे रखे। बैठक में सचिव आनंदवर्धन, सचिव कार्मिक अमित नेगी, अपर सचिव वित अरुणेंद्र चौहान के साथ मुद्दों पर चर्चा हुई। हालांकि इसका कोई हल नहीं निकला।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बुधवार सुबह विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी में प्रतिनिधिमंडल से वार्ता की जाएगी। तब तक एएनएम हड़ताल पर ही रहेंगी। गुड्डी मटूडा ने बताया कि मंगलवार को सभी एएनएम पीएचसी और सीएचसी से वैक्सीन लेती हैं। मंगलवार को किसी भी एएनएम ने वैक्सीन नहीं उठाई। बुधवार को भी हड़ताल जारी रहने के चलते टीकाकरण नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि समस्याओं का समाधान न होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

क्या है एएनएम की मांग
महिला स्वास्थ्य कर्मियों का ग्रेड वेतन 2800 से घटाकर 2000 कर दिया गया, जिसे पुन: संशोधित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि महिला स्वास्थ्य कर्मियों के कार्यों और दायित्वों को देखते हुए 2800 की जगह पर 4200 का ग्रेड वेतन मिलना चाहिए। साथ ही, महिला स्वास्थ्य कर्मियों का विभागीय ढांचा, महिला स्वास्थ्य कर्मियों के 440 पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूरी कर नियुक्ति और सभी महिला स्वास्थ्य कर्मियों को यू हेल्थ कार्ड का लाभ दिए जाने की मांग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें