राठौर ने पूरे मामले को कांग्रेस से प्रेरित बताते हुए कहा कि जांच के दौरान मोबाइल और कॉल डिटेल खंगालने पर कांग्रेस से जुड़े कई नाम सामने आ सकते हैं। उन्होंने पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि सच्चाई सामने आने से वह पीछे नहीं हटेंगे।
पूर्व विधायक ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की कार्यप्रणाली की सराहना की और कहा कि यदि जांच में वह दोषी साबित होते हैं तो किसी भी कानूनी कार्रवाई के लिए तैयार हैं, लेकिन मामले की जांच पूरी तरह पारदर्शी होनी चाहिए।