फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ankita Murder Case: पोस्टमार्टम में शामिल दूसरे डॉक्टर ने दर्ज कराए बयान, बताया कैसे हुई थी अंकिता की मौत

Fri, 04 Aug 2023 11:23 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार

सार

Ankita Murder Case News: डॉक्टर ने कहा कि उनकी राय में अंकिता की मौत पानी में डूबने के कारण हुई है। मृतका के शरीर पर आई चोटें मौत से पहले की हैं जो उसे जबरन धक्का देने के कारण आई हैं।
विज्ञापन
अंकिता भंडारी हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोटद्वार अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोटद्वार की अदालत में चल रहे अंकिता हत्याकांड के सत्र परीक्षण में शुक्रवार को सुनवाई हुई।  पोस्टमार्टम करने वाली एम्स ऋषिकेश के डाॅक्टरों के पैनल में शामिल दूसरे डॉ. आशीष रमेश भूते के बयान दर्ज हुए।

विज्ञापन


उन्होंने एसआईटी को पूर्व में दिए बयान दोहराए। बताया कि उनकी राय में अंकिता की मौत पानी में डूबने के कारण हुई है। मृतका के शरीर पर आई चोटें मौत से पहले की हैं जो उसे जबरन धक्का देने के कारण आई हैं।

Rudrapur: निजी स्कूल बस ने सात साल की बच्ची को कुचला, गुस्साए लोगों ने चालक को पीटा, बस पर किया पथराव
विज्ञापन


विशेष लोक अभियोजक अवनीश नेगी ने बताया कि शुक्रवार को एम्स ऋषिकेश के पैनल में शामिल रहे दूसरे डाॅ. आशीष रमेश के बयान दर्ज हुए। वह एम्स में फॉरेंसिक विभाग में सेवारत हैं।
उन्होंने अदालत को बताया कि परीक्षण के दौरान उन्हें मृतका के साथ जबरन लैंगिक हमले का साक्ष्य नहीं मिला है। इसके बावजूद लैंगिक हमले की संभावना से इन्कार नहीं किया जा सकता। उसके लिए डीएनए सैंपल सुरक्षित रखे गए हैं।

Trending Videos
विज्ञापन

मृत्यु से पूर्व की चोटें थी

मृतका के शरीर पर पाई गई चोटें मृत्यु से पूर्व की ताजी चोटें थी। अभियोजन पक्ष के साथ अंकिता के पिता की ओर से नियुक्त वकील अजय पंत और नरेंद्र सिंह गुसाईं भी शामिल रहे।
विशेष लोक अभियोजक अवनीश नेगी ने बताया कि चार में से दो अलग-अलग विभागों से जुड़े डॉक्टरों के बयान दर्ज कराए जा चुके हैं।

बचाव पक्ष के अधिवक्ता अमित सजवाण और अनुज पुंडीर ने गवाह के रूप में आए डॉक्टर भूते से कई सवाल-जबाव किए। गवाही के दौरान भी अदालत में तीनों हत्यारोपी पुलकित आर्य, सौरभ भास्कर और अंकित गुप्ता हाजिर रहे। अब अगली सुनवाई 18 अगस्त को होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें