फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ankita Murder Case: नार्को टेस्ट के लिए दो आरोपियों ने दी सहमति, एक ने मांगा 10 दिन का समय, 22 को होगा फैसला

Mon, 12 Dec 2022 07:07 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
1 of 5
अंकिता हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले के तीन आरोपियों में से दो ने नार्को टेस्ट कराने के लिए सहमति प्रदान कर दी है जबकि तीसरे आरोपी ने अदालत से इसके लिए दस दिन का समय मांगा है। नार्को और पॉलीग्राफ टेस्ट तीनों आरोपियों का एक साथ होना है इसलिए अदालत ने सुनवाई की अगली तिथि 22 दिसंबर तय की है।

बता दें कि एसआईटी ने आरोपियों का नार्को और पॉलीग्राफ टेस्ट कराने के लिए बीते शुक्रवार को कोटद्वार में न्यायिक मजिस्ट्रेट भावना पांडेय की अदालत में प्रार्थनापत्र दिया था।  अभियोजन पक्ष से शासकीय अधिवक्ता जितेंद्र रावत और एपीओ गोविंद सिंह नेगी ने बताया कि शुक्रवार को दाखिल प्रार्थनापत्र पर अदालत ने पौड़ी जेल अधीक्षक के माध्यम से तीनों आरोपियों पुलकित आर्य, सौरभ और अंकित को नोटिस दिए थे।
विज्ञापन

2 of 5
आरोपी पुलकित आर्य - फोटो : अमर उजाला
सोमवार को दो आरोपियों पुलकित और सौरभ की ओर से अदालत में अपनी सहमति दे दी गई है लेकिन तीसरे आरोपी अंकित ने अदालत से दस दिन का समय मांगा है।
विज्ञापन

3 of 5
आरोपी पुलकित आर्य - फोटो : अमर उजाला
नार्को और पॉलीग्राफ टेस्ट तीनों आरोपियों का एक साथ होना है इसलिए अदालत ने सुनवाई की अगली तिथि 22 दिसंबर तय की है। वहीं अंकिता हत्याकांड में शुरुआत से ही वनंत्रा रिजॉर्ट में आने वाले वीआईपी के नाम के खुलासे की मांग की जा रही है।

4 of 5
Ankita Bhandari Murder Case - फोटो : अमर उजाला
परिजनों की ओर से भी आरोपियों का नार्को टेस्ट कराने की मांग की गई है। ऐसे में नार्को टेस्ट कराने के लिए पुलिस के पास पूरे आधार मौजूद हैं।

ये भी पढ़ें...Child Stolen Case In Haridwar: संतान की चाह ने पहुंचाया सलाखों के पीछे, ऐसे रचा बच्चा चोरी करने का षड्यंत्र
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Ankita Bhandari Murder Case - फोटो : अमर उजाला
नार्को और पॉलीग्राफ टेस्ट से पुलिस को भी कई सवालों के जवाब मिलने की उम्मीद है। तीसरे आरोपी की सहमति मिलने के बाद ही अदालत इस बारे में कोई आदेश देगी।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें