फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: अंकिता भंडारी की मां को जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर जाहिर की पीड़ा

Fri, 20 Nov 2026 10:28 PM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

वीडियो में सोनी देवी का कहना है कि उन्हें धमकी दी गई है कि यदि उन्होंने सरकार के खिलाफ कुछ बोला तो उनके परिवार का पता तक नहीं चलेगा।
विज्ञापन
अंकिता भंडारी की मां - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी(फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंकिता भंडारी की मां सोनी देवी को जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हलचल मच गई है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में सोनी देवी ने धमकी मिलने का आरोप लगाते हुए अपनी पीड़ा जाहिर की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप ने देहरादून एसएसपी को तत्काल जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


वीडियो में सोनी देवी का कहना है कि उन्हें धमकी दी गई है कि यदि उन्होंने सरकार के खिलाफ कुछ बोला तो उनके परिवार का पता तक नहीं चलेगा। उन्होंने बेटी अंकिता को न्याय दिलाने के लिए पिछले चार साल से संघर्ष करने की बात कही। साथ ही इस दौरान अंकिता के चरित्र को लेकर की जा रही टिप्पणियों पर नाराजगी जताई। उनका कहना है कि ऐसे लोगों के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है।

UK Top News: सीएम योगी की माता का निधन, पीएम मोदी से मिले मुख्यमंत्री धामी, चुनावी रण में सपा का बड़ा एलान
विज्ञापन
विज्ञापन


आईजी ने निर्देश दिए हैं कि सोनी देवी और उनके परिवार से संपर्क कर शिकायत प्राप्त की जाए। धमकी देने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करते हुए गिरफ्तारी की कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें