लोगों ने किया हंगामा, रिजॉर्ट में तोड़फोड़
अंकिता की हत्या की खबर मिले ही स्थानीय लोगों ने हंगामा कर दिया। लोगों ने आरोपी को लेकर जा रही जीप को घेर लिया। कुछ लोगों ने जीप का शीशा भी तोड़ दिया। वहीं, रिजॉर्ट में तोड़फोड़ भी की। वहीं बेकाबू भीड़ ने एक आरोपी के साथ मारपीट भी कर दी। उधर, रिजॉर्ट को सील करने के लिए पहुंचे एसडीएम कोटद्वार को भी लोगों ने घेर लिया और लोग रिजॉर्ट का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसने की कोशिश करने लगे। लोग रिजॉर्ट के ध्वस्तीकरण की मांग पर अड़े रहे। पुलिस और प्रशासन ने बड़ी मशक्कत के बाद हालात पर काबू पाया।
केवल शो के लिए लगे सीसीटीवी
पुलिस जब मामले की जांच के लिए पहुंची तो सामने आया कि रिजॉर्ट में केवल शो के सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। किसी भी कैमरे से रिकॉर्डिंग नहीं होती है।
अंकिता हत्याकांड ने भाजपा की हकीकत सामने ला दी- यशपाल आर्य
नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि तीर्थ नगरी में हुई अंकिता की हत्या ने न केवल राज्य की कानून व्यवस्था बल्कि भाजपा सरकार के 'बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ' नारे की हकीकत भी सामने ला दी है। भाजपा सरकार में शांत पहाड़ों में भी अब बेटियां सुरक्षित नहीं हैं और बिगड़ती कानून व्यवस्था के लिए भाजपा नेता और उनके करीबी लोग जिम्मेदार हैं।