फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबसे तेज दौड़कर अंकिता ने पा लिया सोना

विज्ञापन
गुवाहटी में आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम्स में गोल्ड मेडल विजेता अंकिता ध्यानी व ब्रॉन्ज म़ेडल वि?
विज्ञापन
खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2020 में एथलेटिक्स में पौड़ी की अंकिता ध्यानी का जलवा बरकरार है। अंकिता ने 5000 मीटर रेस के बाद अब 1500 मीटर में भी गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। इसी कैटेगरी में रुद्रप्रयाग की गौरी कोठियाल ने भी ब्रॉन्ज मेडल कब्जाया है। अब तक उत्तराखंड ने चार गोल्ड समेत कुल सात मेडल जीत लिए हैं।
विज्ञापन

गुवाहाटी (असम) में खेल एवं युवा कल्याण मंत्रालय की ओर से चल रही खेलो इंडिया प्रतियोगिता में पौड़ी की अंकिता ध्यानी ने अंडर-21 कैटेगरी में 1500 मीटर रेस में सभी को पछाड़ दिया। अंकिता ने 4 मिनट 22 सेकेंड के रिकॉर्ड समय में रेस पूरी की और गोल्ड मेडल जीता। इसी रेस में तीसरे स्थान पर रही अगस्त्यमुनि गर्ल्स हॉस्टल की गौरी कोठियाल ने 4 मिनट 36 सेकेंड में रेस पूरी की। उत्तराखंड एथलेटिक्स फेडरेशन के सचिव केजेएस कलसी ने बताया कि अंकिता ध्यानी ने दूसरी बार खेलो इंडिया में दो मेडल अपने नाम करके बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने पिछले सीजन में भी दो गोल्ड जीते थे। अंकिता जयहरीखाल (पौड़ी) व गौरी रुद्रप्रयाग की रहने वाली हैं।
कोच महेशी की रही अहम भूमिका
अंकिता ध्यानी को अगस्त्यमुनि गर्ल्स स्पोर्ट्स कॉलेज में महेशी आर्य ने ट्रेनिंग दी। उन्होंने अंकिता को तैयार करने में बहुत मेहनत की। ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली गौरी कोठियाल को भी महेशी आर्य ट्रेनिंग दे रही हैं। वह वर्तमान में डिप्टी स्पोर्ट्स ऑफिसर (अगस्त्यमुनि) के पद पर भी सेवाएं दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें