फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेंसिंग में अनिरुद्ध व स्वाति ने जीता गोल्ड

विज्ञापन
सोशल बलूनी में आयोजित राज्य स्तरीय फेंसिंग प्रतियोगिता में अतिथियों को स्मृति चिह्न देते आयोजक?
विज्ञापन
देहरादून। द्वितीय उत्तराखंड राज्य स्तरीय अंडर-12 फेंसिंग प्रतियोगिता-2019 का आगाज रविवार को सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल में हुआ। पहले दिन बालिका वर्ग के मुकाबले में स्वाति बिष्ट व बालक वर्ग में अनिरुद्ध डबराल ने गोल्ड जीता।
विज्ञापन

राज्य स्तरीय फेंसिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफएआइ) के प्रेसीडेंट आशीष कंडवाल, जनरल सेक्रेटरी गीता शर्मा, ज्वाइंट सेक्रेटरी विरेश यादव ने दीप जलाकर किया। ऑर्गेनाइजेशन कमेटी के चेयरमैन डीएस पंवार व प्रेसीडेंट विपिन बलूनी ने प्रतिभागी टीमों का परिचय कराया। प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों से कुल 183 बालक-बालिकाएं हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता 30 जुलाई तक चलेगी। इसके बाद बालिका वर्ग (फॉइल) में स्वाति बिष्ट (द दून ग्रामर स्कूल) ने गोल्ड, श्रव्या चौधरी (एन मैरी स्कूल) ने सिल्वर व वंशिका शर्मा (द दून ग्रामर स्कूल), समृद्धि पैन्यूली (सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल) ने संयुक्त रूप से कांस्य पदक जीता। बालक वर्ग (सबरे) में अनिरुद्ध डबराल (सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल) ने गोल्ड, आयुष डबराल (ग्रीन वुड हिल्स स्कूल) ने सिल्वर व अंश भट्ट (ग्रीन वुड हिल्स स्कूल), आस्तिक रावत (राजेश्वरी करुणा स्कूल कैंप्टी, टिहरी) ने कांस्य पदक जीता। एफएआई के ज्वाइंट सेक्रेटरी विरेश यादव ने कहा कि फेंसिंग खेल युवाओं के पसंदीदा खेल के रूप में उभरकर सामने आ रहा है। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को प्रतिभा दिखाने का अच्छा अवसर है। इस दौरान मुख्य अतिथि ने ट्राफी का अनावरण भी किया। इस अवसर पर सुशील राणा, डीपी जोशी, पंकज नौटियाल, प्रदीप कोठारी, गिरीश चमोली आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें