भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के चुनावी रथ को आगे बढ़ाने में उत्तराखंड के नेता सारथी की भूमिका निभा रहे हैं।
विज्ञापन
पढ़ें, भारत के आगे झुक गया पाकिस्तान का 'शीश'
बनारस लोकसभा सीट से भी चुनाव लड़ रहे मोदी ने खुद बनारस में इलेक्शन वार रूम की जिम्मेदारी अनिल बलूनी को सौंपी है। मोदी के खास बलूनी वर्तमान में उत्तराखंड भाजपा के प्र्रवक्ता हैं और पूर्व दर्जाराज्य मंत्री भी रहे हैं।
खास बात यह है कि मोदी ने अपने चुनावी सिपहसलारों में उत्तराखंड से एकमात्र नेता अनिल बलूनी को ही बनारस में तैनात किया है। हालांकि अनिल बलूनी शुरू से ही नरेंद्र मोदी के करीबी रहे हैं।
विज्ञापन
ताकि भाजपा को मिल सके मजबूती
गुजरात में 2000 में वहां के राज्यपाल सुंदर सिंह भंडारी के विशेषकार्याधिकारी (ओएसडी) के पद पर भी बलूनी तैनात रहे। इससे पहले 1998 भी बलूनी बिहार के तत्कालीन राज्यपाल सुंदर सिंह भंडारी के ओएसडी रहे।
पढ़ें, कांग्रेस को मिला एक और मजबूत हाथ का साथ
फोन पर बातचीत में अनिल बलूनी ने बताया कि मोदी ने बनारस से चुनाव लड़ने का मन इसलिए बनाया कि पूर्वांचल में भाजपा की कमजोर स्थिति को मजबूती मिल सके।
उन्होंने कहा कि देश की सत्ता की राजधानी की चाबी उत्तर प्रदेश से ही खुलती है। इसलिए मोदी इस बार यूपी में भारतीय जनता पार्टी को मजबूती के साथ खड़ा कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि उन्हें मोदी जी के चुनाव में इलेक्शन वार रूम के दायित्व के साथ कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जिन्हें वह बखूबी निभा रहे हैं।
मोदी ने ही उत्तराखंड की राजनीति में उतारा था
गौरतलब है कि उत्तराखंड राज्य बनने के बाद 2001 में नरेंद्र मोदी ने अनिल बलूनी को उत्तराखंड भाजपा में प्रदेश महामंत्री संगठन का दायित्व सौंप कर उत्तराखंड की राजनीति में उतारा था।
इसके बाद बलूनी उत्तराखंड भाजपा संगठन में काफी सक्रिय रहे। उन्हें 2002 में भारतीय जनता पार्टी ने कोटद्वार विधानसभा सीट से टिकट दिया था।
पढ़ें, देहरादून पुलिस ने लिखी एक और 'खून' की कहानी
हालांकि उस समय उनका पर्चा खारिज हो गया था, तब बलूनी ने कोर्ट का सहारा लिया था और 2005 में उपचुनाव में वह कांग्रेस के प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह नेगी से चुनाव हार गए थे।
इसके बाद 2010 में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने उन्हें दर्जाराज्य मंत्री के पद ने नवाजा और उन्हें वन एवं पर्यावरण समिति का उपाध्यक्ष बनाया।
...तो 29 को रुद्रपुर आएंगे मोदी
भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार एवं गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी की 29 अप्रैल को रुद्रपुर में जनसभा हो सकती है। हालांकि, भाजपा पार्टी प्रदेश कार्यालय ने मोदी की जनसभा की कोई सूचना जारी नहीं की है।
पढ़ें, जीत के लिए 'माओवादियों' की शरण में नेताजी
नैनीताल-ऊधमसिंह नगर कांग्रेस की परंपरागत सीट रही है। इस बार भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला है। कांग्रेस जीत का सिलसिला बनाए रखने के लिए कोई कोर कसर छोड़ना नहीं चाहती है।
यही वजह है कि कांग्रेस इस सीट पर पूरी ताकत झोंककर स्टार प्रचारक उतारने जा रही है। कांग्रेस की टक्कर में पूर्व मुख्यमंत्री कोश्यारी के चुनाव मैदान में होने से भाजपा की प्रतिष्ठा भी इस सीट से जुड़ गई है।
भाजपा सूत्रों के मुताबिक कोश्यारी के समर्थन में मोदी, राजनाथ सिंह, सुषमा स्वराज और उदित राज की जनसभाएं प्रस्तावित हैं। 20 अप्रैल के बाद पार्टी स्टार प्रचारकों को इस सीट पर झोंक देगी।
पढ़ें, कांग्रेस को मिला एक और मजबूत हाथ का साथ
सूत्रों के मुताबिक 29 अप्रैल को नरेंद्र मोदी रुद्रपुर पहुंचेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे। पार्टी में अंदरखाने इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं। हालांकि, पार्टी ने अभी तक मोदी की जनसभाओं को लेकर पत्ते नहीं खोले हैं।
पार्टी सूत्रों के मुताबिक कोश्यारी के समर्थन में सुषमा स्वराज और उदित राज की हल्द्वानी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह की अप्रैल आखिर तक काशीपुर में जनसभाएं होंगी।