फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीजेपी के नेशनल मीडिया कॉर्डिनेटर बने अनिल बलूनी, प्रवक्ताओं की 10 सदस्यीय टीम का करेंगे नेतृत्व

Sat, 01 Apr 2017 10:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड में धमाकेदार जीत के बाद राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल बलूनी का पार्टी संगठन में कद और बढ़ गया है। पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने उन्हें मीडिया विभाग में संयोजक नियुक्त किया गया है। अब बलूनी प्रवक्ताओं की 10 सदस्यीय टीम का नेतृत्व करते नजर आएंगे।
विज्ञापन


खास बात ये है कि शाहनवाज हुसैन, संवित पात्रा, सुधांशु त्रिवेदी और मीनाक्षी लेखी जैसे राष्ट्रीय प्रवक्ताओं पर बलूनी को तरजीह दी गई है। इससे पहले, श्रीकांत शर्मा मीडिया विभाग के संयोजक थे, लेकिन चुनाव जीतने के बाद वे अब यूपी में कैबिनेट मंत्री बन गए हैं।

बलूनी ने बहुत कम समय में बीजेपी-संगठन के भीतर अपना मजबूत आधार बनाया है। 2014 में बीजेपी के केंद्र में सत्तासीन होने के दौरान उत्तराखंड बीजेपी के कई नेताओं पर बलूनी को तवज्जो दी गई थी।
विज्ञापन


राष्ट्रीय प्रवक्ता बनकर उन्होंने बीजेपी के तमाम नेताओं को चौंका दिया था। इसके बाद, उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में उनकी सक्रियता के कई मायने तलाशे गए। चुनाव में बीजेपी ने इस बार असाधारण प्रदर्शन किया है। 
विज्ञापन

पौड़ी का फ‌िर बजा डंका

पहली बार 70 सदस्यीय विधानसभा में उसके विधायकों की संख्या 57 तक पहुंची है। इन स्थितियों के बीच, अब उन्हें बीजेपी मीडिया विभाग का संयोजक नियुक्त कर दिया गया है।

इसके बाद, न सिर्फ वे प्रवक्ताओं की टीम का नेतृत्व करेंगे, बल्कि सरकार और संगठन के बीच समन्वय बनाने में उनकी भूमिका भी रहेगी। बलूनी ने इस जिम्मेदारी के लिए राष्ट्रीय नेतृत्व के प्रति आभार जाहिर किया है।

पौड़ी का फ‌िर बजा डंका
इन दिनों सियासी और गैर सियासी क्षेत्रों में पौड़ी जिले से संबंधित दिग्गजों के नामों की चर्चा है। सियासत की बात करें, तो उत्तराखंड के सीएम बनाए गए त्रिवेंद्र सिंह रावत पौड़ी जिले से ही संबंधित हैं।

और तो और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का भी गृह जिला पौड़ी ही है। अब बीजेपी के मीडिया विभाग की सबसे बड़ी जिम्मेदारी संभाल रहे अनिल बलूनी का गृह जिला भी पौड़ी ही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें