फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड को शरिया कानूनों के तहत चला रहे सीएम: बलूनी 

Wed, 21 Dec 2016 03:10 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
अनिल बलूनी - फोटो : file photo
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल बलूनी ने सीएम हरीश रावत पर प्रदेश को शरिया कानूनों के तहत चलाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि रावत उत्तराखंड के मूल चरित्र और पहचान को खत्म करने पर जुटे है।
विज्ञापन


बलूनी ने कहा कि रावत की तुष्टिकरण की नीति बार-बार सामने आयी है। रावत उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सीमा से लगे राज्य के कस्बों और नगरों में संप्रदाय विशेष के डेढ़ लाख अवैध वोट बनवाने में लिप्त रहे हैं।

अवैध मतदाताओं के कारण राज्य की 22 सीटों का वास्तविक रुझान और जनादेश प्रभावित होगा। बलूनी ने चुनाव आयोग को पत्र भी लिखा कि उत्तर प्रदेश के मतदाता उत्तराखंड में भी भारी संख्या में अवैध रूप से दर्ज हुए हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने पूरे राज्य को किया कलंकित
कैबिनेट में मुस्लिम कर्मचारियों को जुमे की नमाज के लिए छुट्टी का प्रावधान करते हैं, लेकिन चौतरफा और विरोध के कारण अन्य धर्मों को भी पूजा अर्चना की छुट्टी की घोषणा करते है। 

उन्होंने सवाल खड़ा किया कि नये आदेशों को लेकर जो बयान दिए जा रहे हैं क्या उन्हें कैबिनेट ने पास किया है? उन्होंने कहा कि राज्य का मुख्यमंत्री ने धर्म के आधार पर वोट पाने के लालच ने राज्य को पूरे देश में कलंकित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें