फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल पर ज्यादा बात करने से टोका तो घर के इकलौते चिराग ने लगा ली फांसी

Tue, 31 Dec 2019 10:33 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • परिजनों से नाराज होकर घर से निकले युवक का पेड़ पर लटका मिला शव 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोबाइल पर ज्यादा बात करने से टोका तो इकलौते चिराग ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। युवक दो दिन पहले नाराज होकर घर से निकल गया था। सोमवार तीसरे पहर उसका शव जंगल में पेड़ पर लटका हुआ मिला है। पुलिस की अब तक की जांच में यही तथ्य सामने आए हैं। 

विज्ञापन


प्रेमनगर थाना प्रभारी धर्मेंद्र रौतेला ने बताया कि झोल चौकी गांव निवासी किसान मनोज कुमार का बेटा आकाश (24) 28 दिसंबर को परिजनों से विवाद के बाद घर से निकल गया था, तब से परिजन उसकी तलाश में थे। रविवार को उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। सोमवार तीसरे पहर आकाश का शव गांव के जंगल मे पेड़ पर लटका हुआ मिला था।

 

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतारा। एसओ रौतेला ने बताया कि आकाश हर समय मोबाइल पर लगा रहता था। दो दिन पहले परिजनों ने मोबाइल पर ज्यादा बात करने को लेकर उससे नाराजगी जताई थी।

 

इसी बात से नाराज होकर आकाश घर से निकल गया था। माना जा रहा है कि इसी बात को लेकर आकाश ने अपनी जान दे दी। आकाश दो बहनों का अकेला भाई था। आकाश इस कदम से परिवार को गहरा सदमा लगा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें