फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: पैदल मार्च पर निकले छात्रसंघ चुनाव न होने से गुस्साए छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
इस साल छात्रसंघ चुनाव न होने से गुस्साए छात्रों का प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा। संयुक्त छात्र संघर्ष समिति ने शहर के सभी महाविद्यालयों में तालाबंदी कर डीएवी महाविद्यालय से घंटाघर तक पैदल मार्च निकाल प्रदर्शन किया। साथ ही उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत का पुतला दहन किया। छात्रों ने जल्द चुनाव नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन




शनिवार को डीएवी कॉलेज के मुख्य गेट पर एकत्र हुए छात्र पैदल मार्च करते हुए घंटाघर पहुंचे। इस दौरान भारी पुलिस बल भी मौजूद रहा। डीएवी के छात्रसंघ अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल ने कहा, राज्य सरकार उपचुनावों को लेकर डरी हुई है।

जिसके चलते सरकार छात्रसंघ चुनाव करवाने के पक्ष में नहीं है। कहा, पूर्व में उच्च शिक्षा मंत्रालय की ओर से इस सत्र का कैलेंडर जारी किया गया। लेकिन उच्च शिक्षा मंत्रालय की ओर से इसका अनुपालना करवाने में लापरवाही की गई और छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकारों साजिशन दमन किया गया।
विज्ञापन




प्रदर्शन करने वालों में सुमित कुमार, अनुज शाह, मगन नेगी, रितिक नौटियाल, ऋषभ मल्होत्रा, नवदीप राणा, गोविंद रावत, सौरभ पोखरियाल, सौरभ सेमवाल, स्वयं रावत, करन नेगी हरजोत समेत एसजीआरआर पीजी कॉलेज, एमकेपी पीजी कॉलेज और डीबीएस पीजी कॉलेज के छात्र-छात्राएं भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें