फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का न्योता नहीं मिला तो नाराज लोगों ने दूल्हे के चाचा को जमकर पीटा

Mon, 19 Feb 2018 08:17 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खानपुर
विज्ञापन
पीट-पीटकर ली जान
विज्ञापन
शादी का न्योता न मिलने से नाराज कुछ लोगों ने दूल्हे के चाचा की जमकर पिटाई कर दी। चाचा दूसरे गांव किसी शादी में शामिल होने जा रहे थे, जब गुस्साए युवकों ने उन पर हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने चार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


माडाबेला निवासी लोकेंद्र ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीते दिनों उनके भतीजे की शादी थी। शादी में उनके परिवार की ओर से गांव के कुछ लोगों को आमंत्रित नहीं किया था। इससे भूरा, संजू, सत्यवीर और संदीप नाराज थे।

रविवार को उनका भाई बिजेंदर एक शादी में शामिल होने जा रहा था। रास्ते में उक्त युवकों ने उनके भाई का रोक लिया। इन्होंने पहले गाली-गलौज की फिर पिटाई कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


खानपुर थानाध्यक्ष भगवान मेहर ने बताया कि तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें