फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगलवार को देवभूमि में रहेंगी उमा भारती, राज्यवासियों को देंगी सौगात

Mon, 19 Feb 2018 07:37 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,उत्तरकाशी
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री उमा भारती - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
केंद्रीय पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री उमा भारती मंगलवार को देवभूमि उत्तराखंड में रहेंगी। वह बीरपुर डुंडा गांव में स्वजल के पायलट प्रोजेक्ट का शुभारंभ करेंगी। बुधवार को केंद्रीय मंत्री स्वजल ग्राम साडग का दौरा भी करेंगी। केंद्रीय मंत्री मंगलवार को उमा धरासू में वन विभाग की नर्सरी का निरीक्षण कर यहां पौधरोपण करेंगी।
विज्ञापन


बीरपुर डुंडा गांव में स्वजल के पायलट प्रोजेक्ट गंगा ग्राम परियोजना का शुभारंभ करेंगी। इसके बाद जिला मुख्यालय पहुंचकर शाम 4 से 6 बजे के बीच लोनिवि विश्राम गृह में आयोजित चौपाल में शिरकत करेंगी। बुधवार को केंद्रीय मंत्री सुबह नौ बजे स्वजल ग्राम साडग गांव का दौरा करेंगी।
विज्ञापन


बुधवार शाम को ही वह हरिद्वार लौट जाएंगी। केंद्रीय मंत्री के भ्रमण के दौरान केंद्र सरकार के पेयजल सचिव परमेश्वरन अय्यर भी साथ रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें