फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DJ में डांस करते वक्त लाइट गई तो दूल्हे और साथियों ने तोड़ डाला बिजली घर

Wed, 18 Jan 2017 03:03 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
fight
विज्ञापन
बिजली गुल होने से नाराज दूल्हे और उसके साथियों ने बिजली घर में तोड़फोड़ कर दी। विरोध करने पर वहां मौजूद बिजलीकर्मी से भी हाथापाई की।
विज्ञापन


सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिस उससे पहले ही हंगामा करने वाले वहां से फरार हो गए। हालांकि, मंगलवार सुबह आरोपियों ने बिजली अधिकारियों से माफी मांगी तो मामला शांत हो गया।

घटनाक्रम के मुताबिक, सोमवार को शिमला बाइपास क्षेत्र के एक घर में शादी की कॉकटेल पार्टी चल रही थी। लोग डीजे पर डांस कर रहे थे, तभी बिजली गुल हो गई।

देर तक बिजली आपूर्ति सुचारु नहीं हुई तो दूल्हा अपने कुछ साथियों के साथ बिजली घर पहुंच गया। उन लोगों ने गुस्सा जताते हुए बिजली घर में तोड़फोड़ शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों ने पुलिस को भी तहरीर दी

पु‌लिस - फोटो : file photo
विरोध करने पर वहां मौजूद कर्मचारी के साथ भी मारपीट करने लगे। इस पर मोहनपुर विद्युत उपखंड के उपखंड अधिकारी और अवर अभियंता भी बिजली घर पहुंचे।

अधिकारियों ने पुलिस को भी तहरीर दी। मंगलवार सुबह पुलिस ने दबिश दी तो आरोपी दूल्हा और उनके साथी माफी मांगने लगे। उपखंड अधिकारी विकास भारती ने बताया कि कर्मचारी के मुताबिक, रात को हंगामा करने वाले शराब के नशे में थे। 

उपखंड अधिकारी ने बताया कि आरोपियों में से एक की मंगलवार को शादी थी। आरोपियों के माफी मांगने पर उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है, लेकिन सख्त चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें