रामननगर नेशनल हाईवे पर टस्कर हाथी ने शिक्षकों की कार को पलट दिया। हाथी इतने गुस्से में था कि उसने अन्य वाहन चालकों को भी परेशान किया।
विज्ञापन
राजाजी टाइगर रिजर्व की टीम ने बिगड़ैल टस्कर हाथी को पकड़ा
2 of 5
elephant
जानकारी के मुताबिक सोमवार की सुबह भरतपुरी निवासी तीन शिक्षक सल्ट स्थित स्कूल के लिए जा रहे थे। हाथी ने मोहान धनगढ़ी के पास शिक्षकों की कार को रोक लिया। हाथी को देख वह तीनों भागे निकले।
विज्ञापन
3 of 5
elephant
इसके बाद गुस्साए हाथी ने कार को पलट दिया। उसने एक और कार पर हमला कर किया। इसके बाद वह एक ट्रक के पास पहुंचा। उसने ट्रक में रखे पैसे भी इधर-उधर बिखेर दिए। इसके बाद ट्रक में रखा कुछ सामान भी खा लिया।
4 of 5
elephant
सूचना पाकर पहुंचे सीटीआर कर्मियों ने जैसे ही उन्होंने हाथी को भगाने के लिए हवाई फायरिंग की तो वह और ज्यादा हमलावर हो गया। हाथी वनकर्मियों के पीछे पड़ गया।