फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से बिफरे गजराज, मचाया तांडव

Mon, 10 Nov 2014 03:46 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
हन्द्वानी-रामपुर रोड पर टांडा बैरियर के पास रविवार रात तेज रफ्तार कार की जबर्दस्त टक्कर से हाथी लड़खड़ाते हुए सड़क पर गिर पड़ा।
विज्ञापन


थोड़ी ही देर बाद चोटिल हाथी उठकर खड़ा हो गया। उसका गुस्सा इतना अधिक था कि कार को लात मार-मार कर चकनाचूर कर दिया। गुस्सा शांत होने के बाद वह जंगल की ओर चला गया।

हाथी के जाने के बाद कार सवारों की जान में जान आई। दुर्घटना के दौरान कार में सवार एक फाइनेंस कंपनी के मैनेजर सहित दो लोग घायल हो गए, जबकि दो अन्य बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन


नोएडा स्थित एक्सचेर फाइनेंस कंपनी के मैनेजर ऋतेश कुमार, अपने सहकर्मी अमित भट्टाचार्य, राहुल मिश्रा और उत्पल मिश्रा के साथ नैनीताल घूमने के लिए गए थे।

रविवार को चारों होंडा सिटी कार से वापस लौट रहे थे। टांडा बैरियर से आगे एवं मोतिला लाइन के बीच अचानक तेज रफ्तार कार के आगे हाथी आ गया और कार से टकरा गया, जिसके बाद हाथी लड़खड़ाते हुए सड़क पर गिर पड़ा।
विज्ञापन

लात पड़ते ही चकनाचूर हो गई कार

कुछ ही देर बाद हाथी उठा और उसने कार पर कई बार लात मारी। लात पड़ने ही कार चकनाचूर हो गई। कार के आगे की बाडी धंस गई। चालक गाड़ी छोड़कर पीछे छिप गया। इस बीच कार का शीशा टूटने से मैनेजर ऋतेश के हाथ में चोट लग गई।

पीछे बैठे अमित भट्टाचार्य के सिर और हाथ में शीशे धंस गए। हाथी के रौद्र रूप को देखकर पीछे बैठे अमित समेत तीन सवार काफी डर गए और सीट पर ही दुबक कर बैठ गए।

हादसे की सूचना पर चौकी प्रभारी प्रमोद पाठक मौके पर पहुंचे। चौकी प्रभारी ने घायलों को सुशीला तिवारी अस्पताल में 108 एंबुलेंस से भेजा। इसके बाद क्रेन से क्षतिग्रस्त कार को पुलिस चौकी टीपीनगर लाया गया।

अस्पताल में घायलों ने बताया कि हाथी के कार में पैर मारते ही सब डर गए थे, लेकिन हाथी के जंगल में भागने पर जान में जान आई। कार सवार अमित भट्टाचार्य नई दिल्ली के न्यू अशोकनगर के रहने वाले हैं, लेकिन अन्य युवक नोएडा में रहते हैं। इलाज कराने के बाद सभी नोएडा चले गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें