फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टस्कर हाथी ने यात्रियों से भरी रोडवेज बस पर हमला कर तोड़ा शीशा, ड्राइवर ने ऐसे बचाई सबकी जान 

Fri, 25 Jan 2019 09:56 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल)
विज्ञापन
बस पर हमला करने के दौरान हाथी
विज्ञापन

रामनगर हाईवे पर गजराज ने रोडवेज बस पर हमला कर दिया, जिससे उसका शीशा टूट गया। इस दौरान बस में सवार 35 यात्रियों की सांसें अटकी रहीं। बस के यहां डिपो परिसर में पहुंचने पर यात्रियों को दूसरी बस से देहरादून भेजा गया।

विज्ञापन


यहां रानीखेत रोड पर स्थानीय ग्राम रिगौड़ा से अल्मोड़ा जिले केग्राम कुमेरिया तक कई दिनों से टस्कर का आतंक है। इसने बृहस्पतिवार दिन में पौने 12 बजे देहरादून जा रही रानीखेत डिपो की बस (यूके-07पीए-2964) को ग्राम कुमेरिया से मोहान के बीच रोक लिया।

बस चालक जीत सिंह और परिचालक नवीन चंद्र ने बस में सवार यात्रियों को सतर्क किया। सभी शीशे बंद करवा दिए गए। इस बीच गजराज ने सूंड़ मारकर बस का शीशा तोड़ डाला। उसने चालक की सीट के आसपास खाने का सामान टटोला लेकिन उसे कुछ नहीं मिला। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बस पर हमला करने के दौरान हाथी
इस दौरान बस में सवार 35 यात्रियों की सांस अटकी रहीं। कुछ यात्री चीखने, चिल्लाने लगे। हाथी ने सामने से हटकर साइड से तलाशी लेने की कोशिश की। तभी चालक ने बस दौड़ा दी, हालांकि हाथी भी कुछ देर बस के पीछे दौड़ा, लेकिन फिर रुक गया।

रानीखेत से ड्यूटी करने आ रहे परिचालक दिनेश चंद्र जोशी ने इसका वीडियो बना लिया। स्टाफ ने रामनगर डिपो पहुंचकर एआरएम मोहन राम आर्य, स्टेशन प्रभारी नवीन आर्य, फोरमैन मोहम्मद यामीन को इसकी जानकारी दी।

शीशा टूटने के कारण यात्री ठंड से कांपने लगे। इस कारण नया शीशा लगाने के लिए बस को काठगोदाम भेजा गया, जबकि यात्रियों को दूसरी बस से देहरादून रवाना कर दिया गया। स्टेशन प्रभारी ने बताया कि हाथी पहले भी कई वाहनों को क्षति पहुंचा चुका है। ऐसी घटनाएं रोकने के लिए वन विभाग को भी पत्र लिखा जा रहा है।       
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें