फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक: दो भाइयों के झगड़े में बीचबचाव को आई भाभी तो उसे खाई में धकेला

Fri, 09 Mar 2018 02:11 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागेश्वर
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन

उत्तराखंड के बागेश्वर में एक दर्दनाक मामला सामने आया है। जहां गुस्से में आकर देवर ने अपनी भाभी को खाई में धकेल दिया। महिला की मौत हो गई।

विज्ञापन


बागेश्वर जिले के फटगली ग्राम सभा के तायद तोक में किसी बात को लेकर दो सगे बुजुर्ग भाइयों में झगड़ा हो गया। अपने पति को पिटता देख जब बड़े भाई की 62 वर्षीय पत्नी बीचबचाव को आई तो छोटे भाई ने अपनी भाभी को धक्का दे दिया।

इससे वह खाई में गिर कर घायल हो गई। अस्पताल ले जाते समय घायल महिला ने रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी देवर को गिरफ्तार कर लिया है।

10 मीटर नीचे खाई में गिरने से घायल हो गई महिला

Fight
पुलिस के अनुसार बुधवार देर रात तायद तोक निवासी पदम सिंह नेगी ने शराब के नशे में अपने बड़े भाई खीम सिंह नेगी के साथ गाली गलौज और मारपीट कर दी।

दोनों भाइयों में मारपीट होती देख जब खीम सिंह की पत्नी तुलसी देवी (62) बीच बचाव को आई तो पदम सिंह ने उसे धक्का दे दिया।

जोर का धक्का लगने से वह घर के पास लगभग 10 मीटर नीचे खाई में गिरने से घायल हो गई।
 

घायल महिला ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया

Ambulance
इसके बाद जब परिजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाने लगे तो घायल महिला ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

खीम सिंह की तहरीर पर पुलिस ने पदम सिंह के खिलाफ कोतवाली में धारा 323, 504, 304 के तहत गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया।

कोतवाल टीआर वर्मा ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। मामले की विवेचना एसआई राजेंद्र सिंह नेगी द्वारा की जा रही है।
 
विज्ञापन

शराब ने बुढ़ापे में बना दिया हत्यारा

demo pic - फोटो : अमर उजाला
शराब ने दो सगे भाइयों के बीच में न केवल दरार पैदा कर दी बल्कि एक भाई को उम्र के इस पड़ाव में हत्यारा भी बना दिया। फटगली ग्राम सभा के तायद तोक में रहने वाले खीम सिंह की उम्र 68 वर्ष है।

खीम सिंह बीएसएफ से सेवानिवृत्त हैं। उनका एक बेटा बीएसएफ में तैनात है। खीम सिंह का छोटा भाई 64 वर्षीय पदम सिंह प्राइवेट नौकरी करता था।

पिछले कई सालों से वह गांव में ही कृषि कार्य कर रहा था। उसका एक बेटा विदेश में नौकरी करता है। ग्रामीणों के अनुसार दोनों परिवारों में किसी तरह का कोई विवाद नहीं था, लेकिन बुधवार की रात पदम सिंह ने शराब के नशे में इस घटना को अंजाम दे दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें