फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरे ये श्रद्धा कपूर को क्या हुआ, गहरी झील में दो नाव पर किया अजय देवगन का स्टंट

Fri, 09 Mar 2018 02:09 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
shraddha kapoor
विज्ञापन

'बत्ती गुल, मीटर चालू' फिल्म की शूटिंग कर रही श्रद्धा कपूर अचानक एक्शन अवतार में आ गई। दुनिया के सबसे ऊंचे डैम में शुमार टिहरी डैम की झील में अजय देवगन की तरह स्टंट दिखाने लगीं।

विज्ञापन


'फूल और कांटे' फिल्म में अजय देवगन दो मोटरसाइकिल पर पैर रखकर जो स्टंट किया था आज भी उसे भूला पाना नामुमकिन है।

गुरुवार को टिहरी झील में शूटिंग कर रही श्रद्धा कपूर भी ऐसे ही एक्शन अवतार में नजर आई। 
 

विज्ञापन

सीन में शाहिद श्रद्धा को झील में घुमा रहे हैं

shraddha
यह एक रोमांटिक सीन था, लेकिन श्रद्धा ने दो नावों में पैर रखकर झील में शूटिंग की। दो नावों को बांधकर श्रद्धा पर दृश्य फिल्माए गए। वहीं शाहिद कपूर ने झील में नाव चलाने के दृश्यों की शूटिंग की। 

सीन में शाहिद कपूर नाव चला रहे हैं और श्रद्धा कपूर दो नावों में पैर रखकर खड़ी हैं। सीन में शाहिद श्रद्धा को झील में घुमा रहे हैं।

बता दें कि इन दिनों उत्तराखंड के टिहरी जिले में 'बत्ती गुल, मीटर चालू' की शूटिंग चल रही है। इस फिल्म में शाहिद कपूर और श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिका में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें