फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: तबादलों में देरी से नाराज लोनिवि मिनिस्ट्रीयल कर्मचारियों का गुस्सा फूटा, प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
- उत्तरांचल लोनिवि मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन ने कहा, जल्द हों पारस्परिक तबादले
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। पारस्परिक तबादलों में देरी से नाराज लोनिवि मिनिस्ट्रीयल कर्मचारियों ने विभाग के प्रमुख अभियंता कार्यालय में प्रदर्शन कर धरना दिया। कर्मचारियों ने कहा, विभाग की ओर से उनके हितों की अनदेखी की जा रही है। यदि जल्द मांग पर अमल न किया तो नौ फरवरी को फिर से धरना देंगे और 13 फरवरी को प्रमुख अभियंता कार्यालय का घेराव करेंगे।
विज्ञापन

लोनिवि प्रमुख अभियंता कार्यालय में एकत्र हुए उत्तरांचल लोक निर्माण विभाग मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन से जुड़े कर्मचारियों ने कहा, तबादला एक्ट में पारस्परिक तबादलों की व्यवस्था है, इसके बाद भी विभाग तबादले लटकाए हुए हैं। एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष विक्रम सिंह रावत ने कहा, जब तक कर्मचारियों के पारस्परिक तबादले नहीं होंगे तब तक आंदोलन चरणबद्ध रूप से जारी रहेगा। प्रांतीय महामंत्री आनंद पुजारी ने कहा, पारस्परिक तबादलों से विभाग को कोई वित्तीय नुकसान नहीं है। कर्मचारियों की समस्या को देखते हुए जल्द तबादले किए जाएं। प्रदर्शन कर धरना देने वालों में फैडरेशन ऑफ मिनिस्ट्रीयल सर्विसेज एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश बहुगुणा , महामंत्री राजेश रावत, जिला मंत्री सुभाष रतूड़ी,पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन के गढ़वाल मंडल मंत्री संजय भास्कर, उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष आरसी शर्मा, लोक निर्माण विभाग डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ के प्रदेश अध्यक्ष छबिल दास सैनी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें