फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उक्रांद कार्यकर्ताओं का डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन

विज्ञापन
कचहरी स्थित शहीद स्मारक पर धरना देते उक्रांद कार्यकर्ता।
विज्ञापन
देहरादून। मानदेय बढ़ाने समेत विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन कर रहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओें को उत्तराखंड क्रांति दल ने भी समर्थन दे दिया है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को जिलाधिकारी कार्यालय में प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन प्रेषित किया।
विज्ञापन

ज्ञापन में उक्रांद ने मांग उठाई कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को उनके काम के अनुरूप न्यूनतम मानदेय 18000 रुपये प्रतिमाह दिया जाना चाहिए। जबकि सहायिकाओं के मानदेय, कार्यकर्ताओं के मानदेय का 75 फीसदी दिया जाए। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को वरिष्ठता के अनुसार हर साल मानदेय दिया जाना चाहिए। दीपावली बोनस देने के साथ ही कार्यकर्ताओं को जब भी किसी अन्य काम के लिए बुलाया जाए तो यात्रा भत्ता दिया जाए। धरने में पार्टी जिलाध्यक्ष विजय बौड़ाई, महानगर अध्यक्ष सुनील ध्यानी, बीडी रतूड़ी, डीके पाल, त्रिवेंद्र सिंह पंवार, लताफत हुसैन, एपी जुयाल, सुनील ध्यानी, बहादुर रावत, आशीष नौटियाल, प्रह्लाद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें