फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टम्टा को मिला बचदा की नाराजगी का फायदा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुमाऊं में बची सिंह रावत की नाराजगी कम करने के लिए ही पार्टी ने अजय टम्टा को फिर टिकट दे दिया। यही वजह थी कि इस संसदीय क्षेत्र के सभी जिलाध्यक्ष और ज्यादातर पार्टी विधायकों के विरोध के बाद भी पार्टी ने टम्टा पर ही दांव लगाया।
विज्ञापन


बचदा चार बार अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ संसदीय क्षेत्र से लोकसभा के लिए चुने गए। उन्होंने ही सीएम हरीश रावत को क्षेत्र छोड़ने पर मजबूर कर दिया था। लेकिन अब उनकी पुश्तैनी सीट अल्मोड़ा आरक्षित हो चुकी है। इसीलिए उन्हें भी पिछला लोकसभा चुनाव नैनीताल से लड़ना पड़ा था।

इस बार नैनीताल से भगत सिंह कोश्यारी की दावेदारी को लेकर बचदा ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया। लेकिन पार्टी हाईकमान ने फिर भी भगतदा को ही तरजीह दी।
विज्ञापन


पार्टी बचदा की नाराजगी भी दूर करना चाहती थी इसलिए उनके खास माने जाने वाले अजय टम्टा को अल्मोड़ा से लोकसभा का टिकट दे दिया गया। वैसे जिलाध्यक्ष, विधायक, भगतदा व नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट से लेकर पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) रामलाल अल्मोड़ा से रेखा आर्य के लिए लॉबिंग कर रहे थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें